Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    The Kerala Story 2 BO Day 10: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का भी 'द केरल स्टोरी 2’ पर नहीं पड़ा असर, दूसरे संडे धुआंधार छापे नोट, जानें-टोटल कलेक्शन

    1 week ago

    अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को रिलीज से पहले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. विरोध प्रदर्शनों से लेकर कानूनी दांव-पेच तक, इस फिल्म ने साल 2023 में आई अपनी प्रीक्वल की तरह ही रिलीज से पहले कई उतार-चढ़ाव देखे. हालांकि, इन सब के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में जबरदस्त परफॉर्म किया और दूसरे वीकेंड पर तो इसने बवाल ही काट दिया. चलिए यहां जानते हैं 'द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?

    'द केरल स्टोरी 2’ ने 10वें दिन कितनी की कमाई?
    'द केरल स्टोरी 2’ की शुरुआत बेशक धीमी हुई थी और लेकिन फिर इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दम दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने के बाद रिलीज के दूसरे शनिवार तक अपना 28 करोड़ का पूरा बजट भी वसूल कर लिया. इसी के साथ ये फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के बाद साल 2026 की दूसरी सक्सेसफुल फिल्म बन गई है और सेफ जोन में पहुंच गई है. वहीं रिलीज के 10वें दिन संडे को न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुआ टी 20 वर्ल्डकप फाइनल मैच भी इसकी कमाई पर असर नहीं डाल सका.

    • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'द केरल स्टोरी 2’ ने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ कमाए थे.
    • इसके बाद 8वें दिन इसने 2.75 करोड़ और 9वें दिन 40 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 3.85 करोड़ कमाए.
    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 3.18 करोड़ का कलेक्शन किया है.
    • जिसके बाद इस फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई अब 32.68 करोड़ रुपये हो गई है.

    ‘इक्कीस’ के लाइफटाइम कलेक्शन को देने वाली है मात
    'द केरल स्टोरी 2’ साल की दूसरी सबसे बड़ी सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. वहीं ये फिल्म साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने के लिए ‘इक्कीस’ (36.25 करोड़) के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन का पीछा कर रही है. वहीं ये फिल्म दूसरे मंडे या दूसरे मंगलवार तक ये उपलब्धि भी हासिल कर लेगी.

    केरल स्टोरी 2’ ऑफिशियली बनी सक्सेसफुल
    विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 28 करोड़ रुपये बताया गया है. महज 9 दिनों में इसने अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है. हालांकि, हिट का दर्जा हासिल करने के लिए इसे अपने इनवेस्टमेंट का दोगुना यानी 56 करोड़ रुपये कमाने होंगे. अगले 10 दिनों में धुरंधर 2 की रिलीज के साथ देखने वाली बात होगी कि ‘केरल स्टोरी 2’ ये उपलब्धि हासिल कर पाती है या नहीं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत
    Next Article
    हॉलीवुड एक्ट्रेस कैरेन गिलन ने 'शीला की जवानी' पर किया ऐसा डांस, लोग बोले- 'ये तो अनएक्सपेक्टेड था'

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment