Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    हॉलीवुड एक्ट्रेस कैरेन गिलन ने 'शीला की जवानी' पर किया ऐसा डांस, लोग बोले- 'ये तो अनएक्सपेक्टेड था'

    1 week ago

    साल 2010 में आई फिल्म 'तीस मार खान' को एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है. लेकिन इस फिल्म का और इसके गानों का क्रेज अब तक भी खत्म नहीं हुआ है. खासतौर से बात जब आए कैटरीना कैफ के गाने 'शीला की जवानी' की, तब तो कोई भी खुद को थिरकने से नहीं रो पाता है. ऐसे में हाल ही मं एक हॉलीवुड एक्ट्रेस 'शीला की जवानी' पर डांस करती नजर आई हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    कैरेन गिलन ने किया 'शीला की जवानी' पर डांस
    ये हॉलीवुड एक्ट्रेस कैरेन गिलन हैं, जिनको हमने 'जुमांजी' फिल्म में देखा है. कैरेन का हाल ही में एक वीडियो x (ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो 'शीला की जवानी' गाने पर जमकर डांस कर रही हैं. उनके डांस मूव्स के साथ ये गाना और भी अच्छा लग रह है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हो रहे हैं.

    यूजर्स कर रहे कमेंट
    इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'कैरेन गिलन शीला की जवानी पर वाइब करती हुई मेरी 2026 की लिस्ट में नहीं थीं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये आज पूरे दिन की सबसे कूल चीज है.' तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'फराह खान और सनिधि चौहान की तरह ही आप भी आइकन हो.' इसी तरह से कई सारे कमेंट् और भी वीडियोज में आ रहे हैं.

    'शीला की जवानी' के बारे में
    बता दें कि 'शीला की जवानी' साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'तीस मार खान' का गाना है. इस गाने में कैटरीना कैफ नजर आई थीं. गाने को सुनिधि चौहान और विशाल ददलानी ने गाया था. इस गाने की कोरियोग्राफी फराह खान ने की थी. तो वहीं फिल्म में अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, अपरा मेहता, अली असगर, मुरली शर्मा, रघु राम, आर्यन बब्बर नजर आए थे. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    The Kerala Story 2 BO Day 10: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का भी 'द केरल स्टोरी 2’ पर नहीं पड़ा असर, दूसरे संडे धुआंधार छापे नोट, जानें-टोटल कलेक्शन
    Next Article
    अनुराग डोभाल के समर्थन में उतरीं मनीषा रानी, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment