Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    दूसरे सुपर ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान की हार; पढ़ें डबल सुपर ओवर की हर गेंद का रोमांच

    2 days ago

    South Africa vs Afghanistan Double Super Over Winner: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी मैच का परिणाम दो सुपर ओवर के बाद निकला हो. दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर वाले मैच में अफगानिस्तान को हराया. पहले सुपर ओवर के अंत तक दोनों टीमें 17-17 रन बनाकर बराबरी पर रहीं. दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 24 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन अफगानिस्तान टीम 18 रन ही बना सकी.

    इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगान टीम भी 187 रन ही बना पाई थी.

    पहले सुपर ओवर का रोमांच

    अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

    -पहली गेंद पर 4 रन बने

    -दूसरी गेंद पर 6 रन बने

    -तीसरी गेंद पर 1 रन

    -चौथी गेंद पर 1 रन

    -पांचवीं गेंद पर 4 रन बने

    -छठी गेंद पर 1 रन

    सुपर ओवर- 4, 6, 1, 1, 4, 1 - अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए

    दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी

    -पहली गेंद पर 1 रन

    -दूसरी गेंद पर 6 रन बने

    -तीसरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस आउट

    -चौथी गेंद गेंद पर 4 रन बने

    -पांचवीं गेंद डॉट

    -छठी गेंद पर 6 रन बने

    सुपर ओवर- 1, 6, विकेट, 4, 0, 6 - आखिरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 7 रन बनाने थे. ट्रिस्टन स्टब्स ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को दूसरे ओवर में पहुंचाया.

    पहला सुपर ओवर फिर से टाई हुआ. दोनों टीमों ने 17 रन बनाए.

    दूसरे सुपर ओवर का रोमांच

    दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी

    -पहली गेंद पर 6 रन बने

    -दूसरी गेंद पर 1 रन

    -तीसरी गेंद पर 2 रन

    -चौथी गेंद पर 6 रन बने

    -पांचवीं गेंद पर 6 रन बने

    -छठी गेंद पर 2 रन बने

    सुपर ओवर- 6, 1, 2, 6, 6, 2 - दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए.

    अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

    -पहली गेंद डॉट

    -दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी आउट

    -तीसरी गेंद पर 6 रन बने

    -चौथी गेंद पर 6 रन बने

    -पांचवीं गेंद पर 6 रन बने

    -छठी गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज आउट

    सुपर ओवर- 0, विकेट, 6, 6, 6, विकेट - अफगानिस्तान 18 रन बना पाया

    2 गेंद में एक भी रन नहीं बना था, लेकिन रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार 3 छक्के लगाकर मैच में रोमांच भर दिया. लग रहा था अफगानिस्तान जीत जाएगी, लेकिन अंतिम गेंद पर गुरबाज आउट हो गए.

    यह भी पढ़ें:

    3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर ओवर में पहुंचा मैच

    Click here to Read More
    Previous Article
    SA vs AFG Super Over: 4 गेंद में चाहिए थे 24 रन, गुरबाज ने जड़े 3 छक्के; फिर लास्ट बॉल पर हार गया अफगानिस्तान
    Next Article
    3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment