Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका

    2 days ago

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में निकला. 188 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की. पूरे मैच में कभी ऐसा नहीं लगा कि किसी एक टीम का पलड़ा भारी है, हर गेंद रोमांच से भरी हुई थी. इसे इस संस्करण में अभी तक का सबसे रोमांचक मैच कहा जा सकता है. अफगानिस्तान को अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे और उनके 9 विकेट गिर चुके थे. तब अंतिम ओवर की पहली ही गेंद पर नूर अहमद कैच आउट हो गए, लेकिन यहां मैच खत्म नहीं हुआ बल्कि असली रोमांच तो यहीं से शुरू हुआ. ये नो बॉल थी.

    फ्री हिट पर गिरा अफगानिस्तान का 10वां विकेट

    अफगानिस्तान को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे. लेकिन सिर्फ एक विकेट हाथ में था. नूर अहमद स्ट्राइक पर थे. आखिरी ओवर कगिसो रबाडा के हाथों में दिया गया. पहली ही गेंद पर नूर अहमद कैच आउट हो गए, तो लगा कि मैच खत्म हो गया. लेकिन ये नो बॉल थी. 

    इसके बाद वाइड और पहली लीगल गेंद डॉट. दूसरी लीगल गेंद पर नूर अहमद ने छक्का जड़ दिया. तीसरी गेंद डॉट और चौथी गेंद पर नूर अहमद ने 2 रन दौड़कर लिए. लेकिन चौथी गेंद भी नो बॉल थी, जिसके बाद लगा कि अब मैच अफगानिस्तान की झोली में आ गया. अब अफगानिस्तान को जीतने के लिए 3 गेंदों में 2 रन चाहिए थे. फ्री हिट गेंद पर बल्लेबाज बोल्ड या कैच आउट नहीं होते, लेकिन फजलहक फारुख यहां दूसरे रन के प्रयास में रन आउट हो गए. इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.

    पहला सुपर ओवर भी हुआ टाई

    सुपर ओवर में अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरी. यहां बता दें कि जो टीम पहले बल्लेबाजी करती है, वो सुपर ओवर में पहले गेंदबाजी करती है. इसके बाद भी सुपर ओवर हुआ तो फिर क्रम बदल जाता है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए. लुंगी एनगिडी के इस ओवर में अजमतउल्लाह ओमरजई ने 2 चौके और 1 छक्का मारा.

    दक्षिण अफ्रीका के लिए सुपर ओवर में डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस आए, दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर तीसरी गेंद पर ब्रेविस आउट हो गए. इसके बाद आए ट्रिस्टन स्टब्स ने एक चौका मारा. एक गेंद पर 7 रन चाहिए थे, तब छक्का लगाकर स्टब्स ने स्कोर बराबर किया. मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया.

    दूसरा सुपर ओवर भी था रोमांचक

    अजमतुल्लाह ने अफगानिस्तान के लिए दूसरा सुपर ओवर डाला, ट्रिस्टन स्टब्स ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद डेविड मिलर ने चौथी, पांचवीं गेंद पर छक्के जेड और अंतिम गेंद पर 2 रन लिए. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 24 रन बनाए. मोहम्मद नबी अजमत सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए, स्ट्राइक नबी ने ली लेकिन पहली गेंद डॉट और दूसरी पर आउट हो गए. 4 गेंदों पर 4 छक्के चाहिए थे, तब लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर गुरबाज ने मैच फिर से बना दिया. इसके बाद वाइड गेंद हो गई, अब अफगानिस्तान को जीतने के लिए एक छक्का और ड्रा के लिए चौका चाहिए था लेकिन गुरबाज अंतिम गेंद पर आउट हो गए. दक्षिण अफ्रीका इस मुकाबले को जीत गया.

    Click here to Read More
    Previous Article
    दूसरे सुपर ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान की हार; पढ़ें डबल सुपर ओवर की हर गेंद का रोमांच
    Next Article
    'लड़कियां सेफ नहीं तो मैं नहीं गाऊंगी गाना', जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में बीच में रोका कॉन्सर्ट, फैंस बोले- रियल लाइफ धुरंधर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment