Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    दीपिका कक्कड़ को कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुई सिस्ट, ननद हुईं इमोशनल, बोलीं- जब वो हॉस्पिटल से आए...

    3 days ago

    ससुराल सिमर का एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा है. एक तरफ दीपिका का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है. दूसरी ओर उन्हें अब सिस्ट भी हो गई है. डॉक्टर ने कहा कि उस सिस्ट की भी सर्जरी करनी पड़ेगी. दीपिका की फैमिली बहुत परेशान हैं. अब उकी ननद सबा ने भी रिएक्ट किया है. वो इमोशनल भी हो गई हैं.

    सबा इब्राहिम ने किया रिएक्ट 

    दीपिका की ननद सबा ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया है. सबा ने कहा, 'भाभी और भैया की एनिवर्सरी भी है. आप सबको पता है कि क्या सिचुएशन हैं. लेकिन फिर भी हमने केक कट कटवाया. भाभी को देखकर हमें लगा कि वो कितनी स्ट्रॉन्ग हैं. उन्होंने मेहंदी भी लगाई. पता नहीं उनके अंदर क्या चल रहा है. डॉक्टर ने कहा था कि ये सब चीजें लौटकर कभी कभी आ जाती हैं. लेकिन जब भाभी की सर्जरी हुई थी तो लगा था कि अब दोबारा ऐसा कुछ नहीं होगा.'

    आगे सबा ने कहा, 'लेकिन जब उनकी सिस्ट का सुना तो हमें समझ ही नहीं आ रही कि क्या करें. लेकिन भाभी इतनी स्ट्रॉन्ग हैं तो हमें भी उनके लिए स्ट्रॉन्ग बनना पड़ेगा. रमजान का महीना चल रहा है. आप सभी उनके लिए प्रार्थना करिए. उनके लिए इम्तिहान की घड़ी है. जब वो हॉस्पिटल से आए तो इफ्तार का ही समय था. तो हमें लगा था कि वो आएंगे. हम लोग कैसे रिएक्ट करेंगे. हम अंदर से खुद को स्ट्रॉन्ग कर रहे थे. अम्मी ने हमें पहले ही बता दिया था. हमें लग रहा था कि कुछ तो गड़बड़ है. सुकून नहीं आ रहा था. जो भी सिचुएशन है, लेकिन भाभी बहुत स्ट्रॉन्ग हैं. वो हमें हिम्मत देती हैं.'

    आगे सबा ने बताया कि उन्होंने घर में ही शोएब और दीपिका का केक कटवाया था. लेकिन बाकी और कुछ नहीं किया था. क्योंकि उसके अगले दिन ही दीपिका को हॉस्पिटल में एडमिट होना था.

    Click here to Read More
    Previous Article
    "इस नौकरी ने मुझे बच्चों से दूर कर दिया" सरकारी पेशे से तंग आई महिला और ले लिया बहुत बड़ा फैसला, वीडियो वायरल
    Next Article
    लाइव शो में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के साथ हुई बदतमीजी, एंकर ने पूछा- 'रेट क्या है', मचा बवाल

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment