Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    "इस नौकरी ने मुझे बच्चों से दूर कर दिया" सरकारी पेशे से तंग आई महिला और ले लिया बहुत बड़ा फैसला, वीडियो वायरल

    3 days ago

    सरकारी नौकरी हर युवक और युवती का सपना है. हर कोई जो आर्थिक रूप से स्टेबल होना चाहता है उसकी इच्छा रहती है कि वो सरकारी नौकरी करे. लेकिन हर कोई सरकारी नौकरी को झेल पाए ये जरूरी नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया, जिसमें एक महिला अपनी सरकारी नौकरी से इतनी तंग आ गई कि उसने इसे छोड़ने का फैसला ले लिया.

    सरकारी नौकरी से तंग आ चुकी हूं, बोली महिला

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपनी बैंक की सरकारी नौकरी से तंग आकर इसे छोड़ने का फैसला लेती दिखाई दे रही है. महिला कहती है कि इस नौकरी ने मुझे सब कुछ दिया. मैं आर्थिक रूप से स्थिर हूं, अपना पैसा मेरे पास है लेकिन साथ में मुझे स्वास्थ्य समस्याएं भी हो गई हैं. इस नौकरी ने मुझे अपने बच्चों से दूर कर दिया है तो ऐसी नौकरी का क्या फायदा. 9 से 5 या 9 से 7, 8, 9, कभी कभी तो इससे ज्यादा भी. मैं अब इससे तंग आ चुकी हूं.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Soulsearcher (@soulsearcher.sunaina)

    बोली, नौकरी ने परिवार से दूर किया

    महिला आगे कहती है कि नौकरी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मेरे पास बैंक का दिया हुआ घर है लेकिन मैं अपने परिवार से दूर हूं. मुझसे अब नहीं हो पाएगा और मैं इस नौकरी को छोड़ने का फैसला ले रही हूं. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई कि स्केल-2 की ऑफिसर आखिर कैसे इस नौकरी से परेशान हो सकती है. हालांकि ये पहला मौका नहीं, इससे पहले भी एक महिला ने सरकारी नौकरी से परेशान होकर वीडियो शेयर किया था जिसमें वो नौकरी छोड़ने की बात कर रही थी.

    यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

    यूजर्स बोले, बैंक की नौकरी से कोई संतुष्ट नहीं है

    वीडियो को soulsearcher.sunaina नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बैंक की नौकरी सबसे बेकार नौकरी है. एक और यूजर ने लिखा...मैंने भी कुछ साल पहले सरकारी नौकरी छोड़ दी है और मुझे इस बात का जरा अफसोस नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बहन जिसके पास नहीं है उससे पूछो.

    यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

    Click here to Read More
    Previous Article
    "मेहमानों से भरे स्टेज से दुल्हन का पर्स उठा ले गया चोर" हाथ की सफाई देख हैरान रह जाएंगे आप, वीडियो वायरल
    Next Article
    दीपिका कक्कड़ को कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुई सिस्ट, ननद हुईं इमोशनल, बोलीं- जब वो हॉस्पिटल से आए...

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment