Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    दिल जीत लेते हैं राजपाल यादव के ये 10 मीम्स, हर सिचुएशन में होते हैं फिट

    3 days ago

    बॉलीवुड में कई कलाकार आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहते हैं. उन्हीं में से एक राजपाल यादव हैं. अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, अनोखे एक्सप्रेशन और शानदार डायलॉग डिलीवरी के कारण उन्होंने दर्शकों को सालों तक हंसाया है. इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं. साल 2012 में आई फिल्म अता पता लापता के लिए लिया गया लोन चुकाने में दिक्कतों के कारण उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

    इस मुश्किल समय में कई फिल्मी सितारे उनके समर्थन में आगे आए. लेकिन इन सबके बीच एक बात साफ है कि राजपाल यादव की कॉमेडी और उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. खासकर सोशल मीडिया की दुनिया में उनके सीन और डायलॉग मीम्स के रूप में खूब वायरल होते रहते हैं. तो आइए जानते हैं उनके 10 ऐसे किरदारों के बारे में, जो आज भी हर सिचुएशन में फिट बैठते हैं. 

    दिल जीत लेते हैं राजपाल यादव के ये 10 मीम्स

    1. बांडिया चुप चुप के - बांडिया बनता जा रहा हूं वाला डायलॉग तो आज भी लोगों की जुबान पर है. इस फिल्म में उनका किरदार बेहद मासूम और मजेदार था. जब कोई इंसान बेवजह परेशान होता दिखता है, तो यह मीम तुरंत फिट बैठता है. 

    2.  ढोल का मजेदार अंदाज – ढोल में उनका किरदार भले ही सीधा-सादा लगे, लेकिन उनकी हरकतें और एक्सप्रेशन इतने जबरदस्त थे कि लोग आज भी उनके सीन शेयर करते हैं. खासकर जब कोई मुश्किल में फंसा हो, तब यह मीम खूब चलता है. 

    3.  मैं गुल्लू  भागम भाग - गुल्लू का किरदार भी काफी फेमस हुआ. उनका भोला-भाला अंदाज और कॉमिक टाइमिंग आज भी मीम टेम्पलेट के रूप में यूज होती है. 

    4. डबल रोल की मस्ती मुझसे शादी करोगी - इस फिल्म में उन्होंने दो अलग-अलग किरदार निभाए. एक तरफ पंडित, दूसरी तरफ गुंडा दोनों रोल में उन्होंने कमाल की कॉमेडी की, इसलिए इस फिल्म के सीन भी मीम्स की दुनिया में अक्सर नजर आते हैं. 

    5. 25 दिन में पैसा डबल फिर हेरा फेरी - इस फिल्म में राजपाल यादव और अक्षय कुमार की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया. 25 दिन में पैसा डबल वाला सीन तो आज भी किसी भी फ्रॉड स्कीम या लालच वाली खबर पर तुरंत याद आ जाता है. 

    6.  टा डॉन  पार्टनर - छोटा डॉन के नाम से मशहूर यह किरदार आज भी वायरल मीम्स में छाया रहता है. जब कोई खुद को जरूरत से ज्यादा बड़ा समझने लगता है, तो लोग छोटा डॉन वाला मीम शेयर कर देते हैं. 

    7.  छोटा पंडित भूल भुलैया - इस फिल्म में राजपाल यादव ने छोटा पंडित का किरदार निभाया था,स सिंदूरी रंग में रंगा चेहरा, बालों में अगरबत्ती और अजीब हरकतें, यह लुक इतना मजेदार था कि आज भी सोशल मीडिया पर खूब यूज होता है. किसी भी अजीब या ओवर-रिएक्शन वाली सिचुएशन में लोग छोटा पंडित वाला मीम जरूर शेयर करते हैं. 

    8. दे दना दन का सीन  दे दना दन - फिल्म के आखिर में उनका सीन, जिसमें वे गिलास की बिल्डिंग को बचाने की कोशिश करते हैं, आज भी मीमर्स का पसंदीदा है. किसी भी अफरा-तफरी वाली स्थिति में यह मीम खूब चलता है. 

    9. हम कोई मंदिर का घंटा है अंदाज अपना अपना -  इस डायलॉग का यूज आज भी सोशल मीडिया पर खूब होता है. जब किसी को बार-बार परेशान किया जाता है, तो लोग यह लाइन याद करके मीम बना देते हैं. 

    10. मारो, हमको मारो, हमको जिंदा मत छोड़ो - यह सीन इतना मजेदार था कि आज भी सोशल मीडिया पर खूब यूज होता है. जब उनका किरदार डर और ओवरकॉन्फिडेंस के बीच फंसा हुआ दिखाई देता है. पहले बड़ी-बड़ी बातें करना और फिर अगले ही पल डर जाना यही एक्सप्रेशन इस मीम को मजेदार बनाता है. 

    यह भी पढ़ें: Video: अम्मा का 'स्वैग'! फुटपाथ पर चढ़ाई स्कूटी, तो बहादुरी से रास्ता रोककर लड़के को सिखाया सबक

    Click here to Read More
    Previous Article
    वंदे भारत का 'ऑटोमैटिक' खौफ! दरवाजा बंद होने से बाहर छूटा यात्री, पुलिस की मुस्तैदी ने टाली मुसीबत
    Next Article
    Video: अम्मा का 'स्वैग'! फुटपाथ पर चढ़ाई स्कूटी, तो बहादुरी से रास्ता रोककर लड़के को सिखाया सबक

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment