Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    दोगुना बढ़ा मुनाफा, फिर भी 11 परसेंट की गिरावट के साथ मुथूट फाइनेंस के शेयरों का बुरा हाल

    5 days ago

    Muthoot Finance Share: गोल्ड के बदले लोन देने वाली NBFC मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance Ltd) के शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है. शुक्रवार, 13 फरवरी  को मुथूट फाइनेंस के शेयर लगभग 11.33 परसेंट तक लुढ़क गए. जबकि दिलचस्प बात यह है कि कारोबारी साल 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 95 परसेंट का उछाल आया है. 

    शुक्रवार सुबह 10:07 बजे BSE पर मुथूट फाइनेंस के शेयर 11.33 परसेंट की गिरावट के साथ 3608 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड करते नजर आए. कारोबार शुरू होने के तीस मिनट के भीतर स्टॉक  3576.60 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे लो पर आ गया. 1,44,849.83 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयरों में भले ही आज गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन ब्रोकरेज का अब भी इस पर भरोसा अटूट है.

    ब्रोकरेज का क्या है कहना? 

    मोतीलाल ओसवाल ने मुथूट फाइनेंस के स्टॉक के लिए 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 4500 रुपये प्रति शेयर रखा है. ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "इंडस्ट्री में गोल्ड लोन ग्रोथ और बेस्ट-इन-क्लास प्रॉफिट देने की अपनी क्षमता के साथ MUTH देश में गोल्ड लोन के लिए सबसे अच्छी फ्रेंचाइजी में से एक है. हम 4500 के टारगेट प्राइसके साथ स्टॉक पर अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखते हैं."

    इस बीच, नुवामा ने स्टॉक के लिए अपनी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 4700 रुपये प्रति शेयर रखा है. नुवामा ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "दूसरों से बेहतर और मजबूत कमाई और बढ़ते कॉम्पिटिशन से लोन यील्ड को बचाने की मुथूट की काबिलियत को देखते हुए हम 'BUY' रेटिंग बनाए हुए हैं.'' इसी के साथ ब्रोकरेज ने इसके टारगेट प्राइस को पहले के 4000 रुपये से बढ़ाकर 4700 रुपये कर दिया. नुवामा का कहना है कि कम इनकम वाले बॉरोअर्स से गोल्ड लोन की डिमांड मजबूत रहेगी. रेगुलेटर गोल्ड फाइनेंस को सपोर्ट कर रहा है और अब नई ब्रांच खोलने में ढील दी गई है.

    दिसंबर तिमाही में गजब का परफॉर्मेंस

    कारोबारी साल 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा लगभग दोगुना होकर 2656 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसकी बड़ी वजह रिकॉर्ड गोल्ड लोन पर मिली मजबूत इंटरेस्ट की रकम है. पिछले साल दिसंबर तिमाही में इसने 1363 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था. इस दौरान इसका ऑपरेश्नल रेवेन्यू साल-दर-साल 64 परसेंट बढ़कर 7243 करोड़ हो गया.

    दिसंबर तिमाही में मूथूट फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 63 परसेंट बढ़कर 4467 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं, पिछले साल की समान तिमाही में इसकी इंटरेस्ट से हुई कमाई 2721 रुपये थी. 31 दिसंबर 2025 तक इसका कंसोलिडेटेड लोन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1.48 लाख करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 51 परसेंट ज्यादा है.

     

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    ये भी पढ़ें:

    धमाके की तैयारी! PhonePe के IPO को मिली मंजूरी, निवेशकों को मिलेगा कमाई का महा मौका 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Silver Price: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से 2.50 लाख/किलो पर पहुंचा भाव, आगे क्या होगा?
    Next Article
    Rupee vs Dollar: नहीं रह पाई रुपये में मजबूती, ट्रंप के डॉलर की 'हुंकार' के सामने सहम गई भारतीय करेंसी

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment