Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'टटिहरी' गाने को लेकर चल रहे विवाद पर बोले मीका सिंह, रैपर बादशाह को किया सपोर्ट

    1 week ago

    सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने 'टटिहरी' को लेकर विवादों में बने हुए हैं. उनका ये गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था. गाने में स्कूल की बच्चियों को देखा गया. इसी के साथ बादशाह के लीरिक्स ने इसे ढेरों व्यूज दिलाए. गाने पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के सेक्शुअलाइजेशन का आरोप लगा और फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. अब इस पूरे मामले पर सिंगर मीका सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

    'टटिहरी' गाने को लेकर चल रहे विवाद पर मीका सिंह ने किया रिएक्ट
    बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबित सिंगर मीका सिंह ने रैपर बादशाह और उनके गाने 'टटिहरी' को लेकर हुए विवाद पर अपनी बात कही. मीका ने बताया कि उन्होंने पहले ही बादशाह को इस बारे में मैसेज किया था, लेकिन बादशाह ने वो मैसेज थोड़ी देर बाद देखा.

    उन्होंने कहा कि बादशाह अच्छे इंसान हैं और शायद उनका किसी को दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. ये सिर्फ एक ईमानदार गलती हो सकती है. मिका ने हरियाणवी कम्यूनिटी को भरोसा भी दिलाया कि उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा और फ्यूचर में बादशाह और सावधान रहेंगे. 

    बादशाह ने मांगी थी माफी
    बता दें, बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो डालकर 'टटिहरी' गाने को बेहूदा बताते हुए माफी मांगी थी. उन्होंने कहा कि मेरा नया गाना रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से, जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को खासकर मेरे हरियाणा के लोगों को और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है.

    बादशाह ने कहा, 'सबसे पहले मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं. जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरी बोली, खान-पान, रहन-सहन, मेरी पहचान सबकुछ हरियाणा का है. मैं एक प्राउड हरियाणवी हूं. मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था कि में हरियाणा के किसी बच्चे या किसी औरत/महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात करूं.'

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

    उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स अक्सर कॉम्पिटीशन को नीचा दिखाते हैं या ये अपने प्रतिद्वंदी के लिए बोले जाते हैं. वो शब्द कभी किसी भी औरत-बच्चे के लिए नहीं थे. ना मैं ऐसा कभी करूंगा. मैं तहे दिल से आप सभी से माफी मांगता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर मुझे माफ करेंगे.'

    Click here to Read More
    Previous Article
    'माइक्रोफोन किसी बात को मजाकिया नहीं बना देता', आर पार्थिबन के कमेंट पर तृषा कृष्णन का फूटा गुस्सा
    Next Article
    'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार होंगे विलेन! अजय देवगन के साथ निभाएंगे दुश्मनी

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment