Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'माइक्रोफोन किसी बात को मजाकिया नहीं बना देता', आर पार्थिबन के कमेंट पर तृषा कृष्णन का फूटा गुस्सा

    1 week ago

    साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं, रश्मिका और विजय जहां अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, तो वहीं थलपति विजय अपने तलाक को लेकर चर्चा का हिस्सा है. तलाक की खबरों के बीच थलपति विजय को तृषा कृष्णन के साथ एक शादी समारोह में देख गया. तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा भी शुरू हो गई. जिसके बाद कई लोगों ने दोनों को लेकर कई बातें कीं. इसी बीच तृषा के एक कोस्टार ने उन्हें लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे अभिनेत्री चिढ़ गईं और उन्होंने आर पार्थिबन को करारा जवाब दिया है.

    क्या बोले थे आर पार्थिबन
    विजय और तृषा के वेडिंग रिसेप्शन से फोटोज वायरल होने के बाद फिल्म निर्माता-एक्टर आर पार्थिबन ने दो अलग-अलग मौकों पर उन दोनों पर तंज कसा था. हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में पार्थिबन से तृषा के बारे में एक सवाल पूछा गया. उनसे उन एक्टर्स के बारे में अपने विचार रखने को कहा गया जिनके साथ उन्होंने पहले काम किया हुआ है. इसके लिए स्क्रीन पर उन्हें तृषा की फोटो दिखाई गई, तो उन्होंने उनके कुंडावई के किरदार का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'इस कुंडावई को कुछ दिनों के लिए घर में ही रखना चाहिए. अच्छा है. इसे बाहर मत निकलने देना.'

    तृषा ने दिया करारा जवाब
    पार्थिबन के इस बयान पर अब तृषा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. तृषा ने अपने x ट्विटर अकाउंट पर बिना नाम लिए खुद पर भद्दे कमेंट्स करने वालों को आड़े हाथ लिया है. तृषा ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के आयोजकों ने सूचित किया है कि मेरा नाम और फोटो आखिर वक्त पर एक व्यक्ति के अनुरोध पर शामिल किए गए थे, जिसका मैसेज उसके असिस्टेंट ने दिया थ. माइक्रोफोन किसी बात को मजाकिया या बुद्धिमान नहीं बना देता. ये केवल मूर्खता को और ज्यादा स्पष्ट कर देता है. बिना जानकारी के बोले गए भद्दे शब्द बोलने वालों के बारे में ज्यादा बताते हैं, न कि उस व्यक्ति के बारे में जिसे वे संबोधित कर रहे हैं.

    बता दें कि थलपति विजय और तृषा कृष्णन को हाल ही में एक शादी समारोह में देखने के बाद लोगों ने काफी सवाल खड़े किए थे. इस पर इंडस्ट्री से कई लोगों ने इनका समर्थन भी किया था तो वहीं इनके फैंस ने इसे गलतफहमी करार दिया. हालांकि बात आखिर में क्या है ये तो समय के साथ ही पता चल पाएगा.

    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले 'ओ हो हो हो' गाने पर झूमे रिकी मार्टिन, सुखबीर सिंह का रिएक्शन वायरल
    Next Article
    'टटिहरी' गाने को लेकर चल रहे विवाद पर बोले मीका सिंह, रैपर बादशाह को किया सपोर्ट

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment