Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    तारिक रहमान के शपथ ग्रहण का पीएम मोदी को न्योता भेजे जाने से बांग्लादेश पर बुरी तरह भड़के PAK एक्सपर्ट, बोले- बहुत बड़ी गलती कर दी...

    2 days ago

    बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को न्योता भेजे जाने से पाकिस्तानी बेहद नाराज हैं. पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने इसे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) प्रमुख तारिक रहमान का बेहद कमजोर कदम बताया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना भारत में हैं और तारिक रहमान पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता भेज रहे हैं. कमर चीमा ने कहा कि तारिक रहमान को पहले ही दिन भारत के खिलाफ तगड़ा बयान जारी करना चाहिए था. 

    कमर चीमा ने कहा कि इंडियंस सोचते हैं कि बांग्लादेश के पहले ही बड़े बुरे हालात हैं और वे हम पर निर्भर हैं. इंडियंस ये कभी पसंद नहीं करेंगे कि उनको कमजोर किया जाए. मेरा ख्याल है कि तारिक रहमान ने नरेंद्र मोदी को बुलाकर बड़ी कमजोर पॉजीशन ली है. ये जानते हुए कि आपकी पूर्व प्रधानमंत्री भारत में बैठी हुई हैं और आप वहां पीएम को बुला रहे हो. मतलब आप लोग खड़े ही नहीं हो सकते हो, आप तो अपना नजरिया ही नहीं रख सकते. 

    शेख हसीना को लेकर भी निकाला बांग्लादेश पर गुस्सा
    उन्होंने कहा कि आपकी पूर्व पीएम वहां पर हैं, आप उनको वापस लेकर नहीं आ पा रहे हैं. उल्टा आप क्या कर रहे हैं, वहां के पीएम को अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुला रहे हैं. कमाल है, थोड़ा सा तो आपको अपने स्टैंड पर खड़े होना चाहिए. मैं तो ऐसी चीजें पसंद नहीं करता हूं. मैं समझता हूं कि ये बांग्लादेश के कानून और बांग्लादेशियों की भी कमजोरी है कि वह अपनी प्रधानमंत्री को वापस नहीं ला पा रहे हैं.

    पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा, 'बांग्लादेशी खुद को कमजोर समझते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें ऐसा स्टैंड रखना चाहिए और मुझे तो चीजें ठीक होती नजर नहीं आ रही हैं. शेख हसीना इस समय सबसे बड़ी चुनौती हैं और अगर बांग्लादेशी उनको वापस अपने देश न ले जा सके तो फिर क्या मतलब, ये बातें हैं सिर्फ आप अपनी स्थिति मजबूत करें न. 

    भारत के खिलाफ तगड़ा बयान जारी करते तारिक, बोले पाक एक्सपर्ट
    उन्होंने कहा कि तारिक रहमान को चाहिए था कि वह पहले दिन ही भारत के खिलाफ तगड़ा बयान जारी करते, लेकिन उन्हें तो पहले दिन ही इंवाइट कर लिया, उसके बाद बात खत्म. पाक एक्सपर्ट ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के अंदर एक बहुत बड़ा फैक्टर है और इंडियंस ने ये अंदाजा लगा लिया है कि बंगाली तो कुछ भी नहीं हैं और वे क्या कर सकेंगे, ये हैं क्या. बांग्लादेश का भारत को बुलाना ही बड़ी गलती थी. 

    कमर चीमा ने कहा कि इंडियंस ने ये एहसास कर लिया है कि हमें बांग्लादेश के ऊपर एक प्रेशर बनाए रखना है. अब देखिए ये बड़ा सवाल है कि वे इस प्रेशर से कैसे बांग्लादेश का रुख बदलते हैं. उन्होंने कहा कि इंडियंस बांग्लादेश पर हावी रहना चाहते हैं. अब इंडियंस क्या करेंगे कि वो बांग्लादेश की सरकार से कहेंगे कि जमात-ए-इस्लामी को टाइट करो और उनको टाइट करना पड़ेगा क्योंकि उनको पता है कि वे ऐसा करेंगे तो अच्छा रहेगा.

    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 वर्ल्ड कप में हार रहा था पाक, स्टेडियम में पाकिस्तानी गाने लगे जन गण मन, Video वायरल
    Next Article
    बांग्लादेश में नई सरकार, पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान? जानिए किन देशों को मिला न्योता

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment