Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    "तानसेन की बुआ का लड़का" पहाड़ों में बैठ शख्स ने बजाई ऐसी धुन, वादियों से निकल आए जानवर, वीडियो वायरल

    1 week ago

    कहते हैं तानसेन की धुन की दुनिया दीवानी थी. एक किंवदंती तानसेन के बारे में ये भी है कि जब वो धुन छेड़ते थे तो जंगली जानवर भी उनकी धुन सुनकर बाहर निकल आते थे और शांत हो जाते थे. अब कलयुग में भी ऐसे ही एक तानसेन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने पहाड़ों में बैठकर ऐसी धुन छेड़ी कि भेड़ बकरियां धुन को सुनकर उसकी ओर खींची चली आईं. वीडियो देखने के बाद आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी. सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान हैं और तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

    शख्स ने गिटार से निकाली प्यारी सी धुन

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पहाड़ों में बैठकर टर्किश गिटार से मैं हूं ना गाने की धुन बजाता दिखाई दे रहा है. उसके गिटार से निकली धुन इतनी प्यारी है कि फिजाओं में ये पूरी तरह से घुल चुकी है और हैरान कर देने वाली बात ये है कि उसकी धुन सुनकर वादियों से भेड़ बकरियां भी निकल आई हैं जो उसके आसपास घूम रही हैं.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sagar Hayat (@_sagarhayat_)

    वादियों से निकल आए जानवर

    वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है मानों कलयुग में तानसेन ने धुन छेड़ दी हो. जी हां, मुगल सम्राट अकबर के समय प्रसिद्ध संगीतकार तानसेन के बारे में यह किंवदंती है कि उनके संगीत का इतना शक्तिशाली प्रभाव था कि उनके गायन से जंगली जानवर भी मंत्रमुग्ध होकर चले आते थे और शांत हो जाते थे. अब इस शख्स को देखकर भी लोग यही बातें कमेंट बॉक्स में कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी

    यूजर्स बोले, ये तो कलयुग का तानसेन है

    वीडियो को _sagarhayat_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये तो तानसेन की तरह काम करने लगा. एक और यूजर ने लिखा...कल हो ना हो की कितनी प्यारी धुन छेड़ी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...धुन और जानवर दोनों ही बड़े प्यारे हैं.

    यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI... इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल

    Click here to Read More
    Previous Article
    रेस्टोरेंट ने नींबू पानी के बिल पर लगाया गैस क्राइसिस चार्ज, बिल देख यूजर्स बोले, उबालकर बनाया है क्या
    Next Article
    Video: "इतनी क्यूट मां काली पहले नहीं देखी होगी" कंकाली का कॉस्ट्यूम पहन नन्हीं बच्ची ने किया गजब का परफॉर्मेंस

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment