Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    रेस्टोरेंट ने नींबू पानी के बिल पर लगाया गैस क्राइसिस चार्ज, बिल देख यूजर्स बोले, उबालकर बनाया है क्या

    1 week ago

    देश में इन दिनों गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लंबी लाइनें लगी हैं, वजह केवल एक है कि किसी तरह से गैस सिलेंडर मिल जाए. ऐसे में रेस्टोरेंट वाले भी बगैर गैस के काफी परेशान हैं और इसका बदला रेस्टोरेंट वाले मनमाना चार्ज वसूलकर ले रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने सभी को हैरानी में डाल दिया, ये तस्वीर एक रेस्टोरेंट के बिल की है जिसमें नींबू पानी के बिल पर गैस क्राइसिस चार्ज एक्स्ट्रा जोड़ दिया गया है. बिल की तस्वीर देख अब इंटरनेट यूजर्स दीवार पर माथा पीटने की बात कह रहे हैं.

    रेस्टोरेंट ने नींबू पानी के बिल पर लगाया गैस क्राइसिस चार्ज

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स ने रेस्टोरेंट का बिल दिखाया है. इस बिल में दो नींबू पानी की कीमत 358 रुपये दिखाई दे रही है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि रेस्टोरेंट ने बिल में गैस क्राइसिस चार्ज भी अलग से जोड़ दिया है जो कुल बिल का 5 प्रतिशत है यानी करीब 17 रुपये. इतना ही नहीं, इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि रेस्टोरेंट ने यह चार्ज नींबू पानी के बिल पर लगाया है जिसका गैस से दूर दूर तक कोई लेना देना ही नहीं है.

    रेस्टोरेंट की मनमानी देख गुस्से में लोग

    जी हां, नींबू पानी पर गैस क्राइसिस चार्ज और रेस्टोरेंट की मनमानी देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. यह बेंगलुरु का एक कैफे है, लेकिन केवल बेंगलुरु ही नहीं बल्कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में भी गैस क्राइसिस चार्ज के नाम से ग्राहकों से मनमानी रकम वसूली जा रही है. बिल की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI... इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल

    यूजर्स बोले, लगता है उबालकर दिया है

    पोस्ट को @HaramiParindey नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई वसूलना ही था तो डिस्काउंट दिया क्यों. एक और यूजर ने लिखा...लगता है नींबू पानी इन लोगों ने उबालकर दिया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...रेस्टोरेंट वालों की होली की भांग अब तक उतरी नहीं है ऐसा लग रहा है.

    यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी के बाद मोनालिसा की ‘ख्वाजा जी’ वाली रील वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
    Next Article
    "तानसेन की बुआ का लड़का" पहाड़ों में बैठ शख्स ने बजाई ऐसी धुन, वादियों से निकल आए जानवर, वीडियो वायरल

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment