Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टीम इंडिया ने दो साल में जीती 6 आईसीसी ट्रॉफी, भारतीय क्रिकेट की ताकत देख दुनिया भी हैरान

    1 week ago

    Team India Won 6 ICC Trophies In Two Years: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को टीम इंडिया ने जीतकर भारतीय क्रिकेट लगातार दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर अपना दबदबा बना रहा है. पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया ने सिर्फ पुरुष क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट और जूनियर स्तर के क्रिकेट में भी अपनी धाक जमाते हुए आईसीसी ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया है. इस मामले में फिलहाल भारत की बराबरी दुनिया की कोई क्रिकेट टीम नहीं कर पा रही है. बीते दो सालों में टीम इंडिया ने 6 आईसीसी ट्रॉफी जीतकर दिखाया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद सुनहरा है. यही वजह है कि भारत को सिर्फ क्रिकेट का आर्थिक केंद्र माना जा रहा है और वो वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आ रहा है.

    भारत ने पिछले दो साल में जीती 6 आईसीसी ट्रॉफी

    भारत ने लगभग दो साल के अंदर कुल 6 आईसीसी ट्रॉफी जीते हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में पुरुष क्रिकेट टीम ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था, फिर उन्हीं की अगुवाई में 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. टीम इंडिया ने बीते 8 मार्च को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. पुरुष क्रिकेट टीम की तरह महिला टीम ने भी 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीता. इसके अलावा भारत की पुरुष और महिला अंडर19 टीमों ने भी अपना जलवा दिखाया है. 2025 में महिला टीम ने अंडर19 टी20 वर्ल्ड कप जीता, जबकि 2026 में अंडर19 पुरुष टीम ने भी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम किया.

    वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा

    टीम इंडिया ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लंबे इंतजार के बाद खिताब अपने नाम किया था. साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी को जीतकर भारत ने साबित किया था कि ये सफलता संयोग नहीं थी. इसके बाद 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई और साथ ही ट्रॉफी डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बन गई है.

    हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय सीनियर महिला टीम ने नवंबर 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था. महिला टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की करोड़ो के ईनाम की घोषणा
    Next Article
    Team India Victory Parade: मुंबई की सड़कों पर फिर उमड़ेगा नीला समंदर! टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को लेकर बड़ा अपडेट

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment