Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की करोड़ो के ईनाम की घोषणा

    6 days ago

    आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया है.

    भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है.

    लगातार दूसरी बार जीता खिताब

    भारतीय टीम ने इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्डकप का पिछला संस्करण भी जीता था. इसी के साथ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं, भारत अब टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गया है. इससे पहले किसी भी टीम ने इस टूर्नामेंट को तीन बार नहीं जीता था.

    BCCI ने दी बधाई

    बीसीसीआई ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी है. बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, टीमवर्क और शानदार प्रदर्शन की वजह से यह सफलता मिली है. BCCI  की ओर से दी जाने वाली 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी. यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक माना जा रहा है.

    पूरे देश में जश्न का माहौल 

    टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. फैंस सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दबदबा बनाए रखा. बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अहम मौकों पर बेहतरीन खेल दिखाया.

    Click here to Read More
    Previous Article
    सिर्फ 27 नहीं... 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी, डिटेल में जानिए कैसे
    Next Article
    टीम इंडिया ने दो साल में जीती 6 आईसीसी ट्रॉफी, भारतीय क्रिकेट की ताकत देख दुनिया भी हैरान

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment