Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टी-20 वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया:जम्पा और एलिस ने 4-4 विकेट झटके, स्टोयनिस ने 45 रन बनाए

    2 days ago

    ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत हासिल कर ली है। टीम ने 14वें मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए ग्रुप-बी के इस मैच में कंगारुओं ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। कंगारुओं ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाबी पारी में आयरलैंड ने 16.5 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन ही बना सकी। नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 4-4 विकेट झटके। एक विकेट मैथ्यू कुहनेमन को मिला। कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहली बॉल पर रिटायर हर्ट हो गए हैं। वे बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। लोरकन टकर ने 24 रन का योगदान दिया। शेष बैटर्स खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। जोश इंग्लिस और मैट रैनशॉ ने 37-37 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने 2 विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने एक-एक विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कॉनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा। आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्ड कप- 5 ओवर में विंडीज 50 पार:होप जीरो और किंग एक रन पर आउट; इंग्लैंड के आर्चर-करन को एक-एक विकेट
    Next Article
    इंग्लैंड टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के चेहरे की सफल सर्जरी:सोशल मीडिया पर सर्जरी की फोटो शेयर की, टी-20 वर्ल्ड कप टीम से स्टोक्स बाहर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment