Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इंग्लैंड टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के चेहरे की सफल सर्जरी:सोशल मीडिया पर सर्जरी की फोटो शेयर की, टी-20 वर्ल्ड कप टीम से स्टोक्स बाहर

    2 days ago

    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की चेहरे की सफल सर्जरी हो गई है। स्टोक्स को क्रिकेट बॉल गाल पर लगने से उनके चेहरे पर काफी चोट आई थी। 34 साल के स्टोक्स ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, हो सकता है ऐसा न लगे...लेकिन सर्जरी सफल रही। स्टोक्स नेट्स सेशन के दौरान साइड में खड़े थे पिछले हफ्ते, उन्होंने अपनी चोट की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, आपको गेंद की हालत देखनी चाहिए। क्रिकइंफो के अनुसार, जब स्टोक्स को चोट लगी, तब वे बैटिंग या बॅालिंग नहीं कर रहे थे, बल्कि नेट्स सेशन के दौरान साइड में खड़े थे। ऑलराउंडर स्टोक्स पिछले महीने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के दौरान एडक्टर इंजरी के कारण मैदान छोड़ने के बाद से क्रिकेट से बाहर हैं। 2023 के बाद से स्टोक्स कोई भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट नहीं खेला स्टोक्स ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लैंड के लिए कोई भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट नहीं खेला है। मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप, जो भारत और श्रीलंका में चल रहा है, उसके लिए भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान की वापसी जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हो सकती है। उससे पहले वे काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेल सकते हैं। कोचिंग सेटअप में पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी शामिल हैं स्टोक्स और पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी मोईन अली, फरवरी-मार्च में अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड लायंस की कोचिंग टीम में शामिल होने वाले थे। इस कोचिंग सेटअप में पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी शामिल हैं। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… बेन स्टोक्स को चेहरे पर गेंद लगी:दाईं आंख सूजी, नाक भी चोटिल; सोशल मीडिया पर डरावनी फोटो शेयर की इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। मैदान पर ट्रेनिंग के दौरान एक तेज रफ्तार गेंद उनके चेहरे पर जा लगी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी एक डरावनी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका चेहरा पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर की 'डरावनी' फोटो स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनकी दाईं आंख पूरी तरह सूजी हुई और काली पड़ चुकी है। उनके गाल और होंठों पर खरोंच के गहरे निशान हैं और नाक से खून बहने के कारण पट्टी (बैंडेज) लगी हुई है। हालांकि, इतनी गंभीर चोट के बावजूद स्टोक्स का मजाकिया अंदाज बरकरार है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘आपको क्रिकेट की गेंद की हालत देखनी चाहिए (यानी गेंद की हालत मुझसे भी बुरी होगी)।’ पूरी खबर पढ़े
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया:जम्पा और एलिस ने 4-4 विकेट झटके, स्टोयनिस ने 45 रन बनाए
    Next Article
    नामीबिया के खिलाफ अभिषेक का खेलना मुश्किल:पेट की समस्या से जूझ रहे, बुमराह की वापसी तय; श्रीलंका के हसरंगा बाहर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment