Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टी-20 वर्ल्डकप- इटली ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए:ओवरटन ने कप्तान हैरी मेनेंटी को पवेलियन भेजा; इंग्लैंड ने 203 रन का टारगेट दिया

    1 day ago

    इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 29वें मैच में इटली को 203 रन का टारगेट दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाबी पारी में इटली ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। जस्टिन मोस्का और बेन मेनेंटी क्रीज पर हैं। कप्तान हैरी मेनेंटी (12 रन) को जैमी ओवरटन ने कैच आउट कराया। जोफ्रा आर्चर ने एंथोनी मोस्का और जेजे स्मट्स को पहले ओवर में पवेलियन भेजा। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 22 बॉल पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली। इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। टॉम बैंटन ने 30, फिल सॉल्ट ने 28 और सेम करन ने 25 रन का योगदान दिया। इटली की ओर से ग्रांट स्टुअर्ट और क्रिशन कालुगामगे को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मेनेंटी (कप्तान), बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    निखिल सिद्धार्थ ने स्वयंभू के लिए दो साल की मेहनत:बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं, हमारी जड़ों की कहानी है, हमने इसे बनाया नहीं, जिया है
    Next Article
    Mamata LIVE | 'কোটি টাকা সরিয়ে ফেলা হয়েছে Taruner Swapno প্রকল্প থেকে'। বিস্ফোরক Sukanta Majumdar

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment