Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Stocks To Watch: बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में हड़कंप; आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर, जानें डिटेल

    4 days ago

    Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में यूनियन बजट वाला दिन किसी बुरे सपने जैसे रहा. रविवार को खुले बाजार में दबाव के चलते निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. अब सोमवार को बाजार फिर से खुलने जा रहा है और निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर हो सकती है.

    जिन पर हाल की घोषणाओं और खबरों का असर पड़ने की उम्मीद है. ऐसे में आज के कारोबारी दिन कुछ शेयर निवेशकों की रडार पर हो सकते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में.......

    पीएसयू बैंकों के शेयर रहेंगे फोकस में

    सोमवार के कारोबारी दिन में पब्लिक सेक्टर बैंकों से जुड़े शेयरों पर निवेशकों की खास नजर हो सकती है. एसबीआई, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे स्टॉक्स चर्चा में रह सकते हैं. इसकी वजह यह है कि बजट में सरकार ने बाजार से 17.2 लाख करोड़ रुपये उधार लेने की बात कही है.

    इसके चलते बड़ी संख्या में सरकारी बॉन्ड जारी किए जाएंगे. जिससे उनकी कीमतों में गिरावट और यील्ड में बढ़ोतरी होने की संभावना है. आम तौर पर बॉन्ड यील्ड बढ़ने से पीएसयू बैंकों की बैलेंस शीट पर नकारात्मक असर पड़ता है. इस वजह से आज इन बैंकों के शेयरों में उतार-चढ़ाव दिखने की उम्मीद है. 

    कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों पर होगी नजर

    बजट 2026 में सरकार ने फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया है. जिसका असर कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों पर देखने को मिल सकता है.

    इस फैसले के बाद सोमवार के कारोबार में बीएसई, ग्रो और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट जैसी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. बजट वाले दिन इन स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई थी. जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है और अब आज के कारोबारी दिन ये शेयर निवेशकों की रडार पर हो सकते हैं. 

    हीरो मोटोकॉर्प के शेयर

    सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में टू-व्हीलर सेगमेंट की प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. कंपनी ने हाल ही में जनवरी महीने के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं. जिसमें कुल 5.57 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है.

    आंकड़ों के अनुसार यह सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है. साथ ही कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री भी पिछले साल की तुलना में 26 प्रतिशत बढ़ गई है. मजबूत सेल्स डेटा के चलते आज इन शेयरों पर निवेशकों की नजर हो सकती है. 

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    यह भी पढ़ें: Budget 2026: बजट 2026 से आम आदमी से चुनावी राज्यों तक की ये उम्मीदें टूटी; नहीं मिली कोई खास सौगात, जानिए डिटेल

    Click here to Read More
    Previous Article
    Budget Day Crash: बजट वाले दिन बाजार पर दबाव, कई मौकों पर सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हुए बंद, जानें डिटेल
    Next Article
    गोरखपुर: BJP सांसद जगदंबिका पाल ने की बजट की सराहना, बोले- 'देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए...'

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment