Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Budget Day Crash: बजट वाले दिन बाजार पर दबाव, कई मौकों पर सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हुए बंद, जानें डिटेल

    4 days ago

    Stock Market Crash Budget 2026: पिछले कुछ सालों में बजट और शेयर बाजार का रिश्ता कई बार निवेशकों के लिए निराशाजनक साबित हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अब तक पेश किए गए बजटों में कई मौके ऐसे आए हैं, जब बजट के बाद बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. कई बार सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

    रविवार, 1 फरवरी 2026 के बजट वाले दिन भी बाजार पर दबाव देखने को मिला. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. दोनों प्रमुख सूचकांक करीब 2 फीसदी तक टूट गए. जिससे निवेशकों को 9.40 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. आइए जानते हैं, पिछले सालों में बजट के बाद शेयर बाजार ने कैसा प्रदर्शन किया...

    इन वर्षों में भी बाजार में दिखी गिरावट 

    बीते कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बजट के दिन शेयर बाजार में कमजोरी कई बार देखने को मिली है. साल 2024 में पेश किए गए अंतरिम बजट के दिन सेंसेक्स 1.14 प्रतिशत गिरकर 71,645.30 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, 2020 में बजट के दिन बाजार में ज्यादा दबाव देखने को मिला था. सेंसेक्स 2.42 प्रतिशत टूटकर 987.96 अंक नीचे आ गया था.

    इससे पहले 2018 में इसमें 0.16 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि 2014 में बजट के दिन सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था. ये आंकड़े बताते हैं कि कई मौकों पर बजट के दौरान निवेशकों को निराशा का सामना करना पड़ा है.  

    बजट के दिन बाजार में भारी गिरावट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में वायदा सौदों पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाने का प्रस्ताव रखा. इस फैसले का सीधा असर निवेशकों पर पड़ा और बाजार में घबराहट देखने को मिली. बजट से जुड़ी इस घोषणा के बाद शेयर बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई. जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब दो प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई.

    कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 2,370.36 अंक यानी 2.88 प्रतिशत गिरकर 80,000 के लेवल से नीचे 79,899.42 पर पहुंच गया था. हालांकि, दिन के अंत में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 1,546.84 अंक यानी 1.88 प्रतिशत टूटकर 80,722.94 पर बंद हुआ.

    वहीं, निफ्टी भी 495.20 अंक यानी 1.96 प्रतिशत गिरकर 24,825.45 के लेवल पर दिन की समाप्ति की. यह गिरावट पिछले छह सालों में बजट के दिन आई सबसे बड़ी कमजोरी मानी जा रही है.

    यह भी पढ़ें: Stocks To Watch: बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में हड़कंप; आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर, जानें डिटेल

    Click here to Read More
    Previous Article
    Stock Market 2 February: खराब शुरुआत के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 343 अंक उछला, निफ्टी 24,906 के पार
    Next Article
    Stocks To Watch: बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में हड़कंप; आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर, जानें डिटेल

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment