Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Stock Market News: शेयर बाजार में कोहराम, 1000 अंक से ज्यादा टूटकर सेंसेक्स बंद, पल भर में 7 लाख करोड़ स्वाहा

    5 days ago

    Stock Market News: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. आईटी स्टॉक्स में पिछले तीन दिनों में करीब छह लाख करोड़ रुपये की बाजार पूंजीकरण की गिरावट दर्ज की गई है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,048.16 अंक यानी 1.25 प्रतिशत गिरकर 82,626.76 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 336.10 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 25,471.10 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,140 अंक से ज्यादा और निफ्टी 360 अंक से अधिक तक लुढ़क गया था. इससे पहले बीएसई मिडकैप का कुल बाजार पूंजीकरण 472.48 लाख करोड़ रुपये से घटकर एक दिन में 6.83 लाख करोड़ रुपये कम होकर 465.31 लाख करोड़ रुपये रह गया.

    क्यों शेयर बाजार में कोहराम?

    गिरावट की सबसे बड़ी वजह धातु, आईटी और जिंस शेयरों में भारी बिकवाली रही. सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. Hindustan Unilever, Titan Company, Tata Steel, Adani Ports, Tata Consultancy Services, Reliance Industries, HDFC Bank और HCL Technologies जैसे दिग्गज शेयरों में प्रमुख गिरावट रही. केवल Bajaj Finance और State Bank of India ही बढ़त में बंद हुए.

    जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के विनोद नायर के अनुसार, आगामी अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़ों से पहले कमजोर वैश्विक संकेतों और एआई से जुड़ी आशंकाओं के कारण निवेशकों का रुख सतर्क हो गया है. एआई के कारण भारतीय आईटी कंपनियों के कारोबार पर संभावित असर की चिंता भी बाजार पर भारी पड़ रही है. इसके अलावा धातु शेयरों में मुनाफावसूली ने भी दबाव बढ़ाया है.

    आईटी स्टॉक्स ने बढ़ाई चिंता

    एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही. Hang Seng Index, Shanghai Composite, Nikkei 225 और KOSPI नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार भी एक दिन पहले करीब दो प्रतिशत तक गिरकर बंद हुए थे. हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 108.42 करोड़ रुपये और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 276.85 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की. इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 67.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. कुल मिलाकर, वैश्विक अनिश्चितता, एआई को लेकर चिंता और सेक्टर-विशेष बिकवाली ने बाजार में भारी दबाव बना दिया है.

    ये भी पढ़ें: आठवें वेतन आयोग पर आ गई ये बड़ी खबर, 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मियों को है इंतजार

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    Click here to Read More
    Previous Article
    फाल्गुन माह 2026: शिव पूजा से लेकर दान तक, जानें इस महीने के 5 जरूरी काम!
    Next Article
    Cheque Bounce और Auto-Debit Fail, छोटी Banking Mistake बनेगी बड़ी Legal और Credit Problem | PaisaLive

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment