Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    SHE Marts में कौन से प्रोडक्ट बेच पाएंगी लड़कियां, यहां क्या-क्या मिलेगा?

    2 days ago

    SHE Mart Products: कल यानी 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया. जिसमें महिलाओं को उद्यमी बनाने और उन्हें बाजार से जोड़ने SHE Marts को शुरू करने का ऐलान किया गया है. यह ऐसा रिटेल प्लेटफॉर्म होगा जहां महिलाएं खुद मालिक बनकर अपनी दुकानें चला सकेंगी और अपने बनाए प्रोडक्ट सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी. शहरों और कस्बों में पढ़ने, नौकरी करने और छोटे कारोबार से जुड़ी लड़कियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह पहल उनके लिए बड़ा मौका बन सकती है.

    स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा. जिसके उनका हुनर सीधे कमाई में बदले. इसके साथ ही हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा से यह भी संकेत मिलता है कि कामकाजी और पढ़ने वाली लड़कियों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है. SHE Marts उसी दिशा में एक कदम है. जहां महिला लोकल प्रोडक्ट को लोकल बाजार में बेच सकेंगी. जान लीजिए क्या प्रोडक्ट बेच सकते ही महिलाएं.

    यहां बिकेंगे लोकल और हस्तनिर्मित प्रोडक्ट

    SHE Marts में उस इलाके की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट को प्रायरिटी मिलेगी. इसमें हथकरघा, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल आइटम, सिलाई कढ़ाई से बने कपड़े, सजावटी सामान जैसे प्रोडक्ट शामिल हो सकते हैं. गांव और कस्बों में बनने वाले पारंपरिक सामान को एक व्यवस्थित प्लेटफॉर्म मिलेगा. जहां ग्राहक एक ही जगह पर कई तरह की चीजें खरीद सकेंगे.

    यह भी पढ़ें: राजस्थान के युवाओं को सरकार दे रही बिना ब्याज के 10 लाख रुपये, जानें कौन उठा सकता है फायदा?

    इससे लोकल कला को बाजार मिलेगा और महिलाओं को सीधे बिक्री का फायदा होगा. होममेड फूड आइटम, अचार, पापड़, मसाले, ऑर्गेनिक अनाज और घरेलू उत्पाद भी यहां रखे जा सकेंगे. यानी रोजमर्रा की जरूरत और पारंपरिक हुनर दोनों एक ही छत के नीचे मिलेंगे.

    यह भी पढ़ें: बैंक में आग लग जाए और लॉकर में रखे जरूरी कागज भी जल जाएं तो क्या होगा, कितना मिलता है मुआवजा?

    ब्यूटी, स्टार्टअप और गिफ्ट सेगमेंट के प्रोडक्ट

    SHE Marts सिर्फ पारंपरिक सामान तक सीमित नहीं रहेंगे. यहां महिला स्टार्टअप द्वारा तैयार प्रोडक्ट, ब्यूटी आइटम, स्किन केयर प्रोडक्ट, हैंडमेड गिफ्ट आइटम और डेकोरेटिव चीजें भी बेची जा सकेंगी. जो लड़कियां घर से छोटा बिजनेस चला रही हैं. उन्हें तैयार बाजार मिलेगा. इससे उन्हें अलग से दुकान खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लखपति दीदी और मुद्रा योजना जैसी पहलों के बाद यह मॉडल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अगला कदम साबित हो सकता है. यहां हुनर, जरूरत और बाजार तीनों का सीधा कनेक्शन बनेगा.

    यह भी पढ़ें: महज 20000 रुपये से गांव में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, बंपर होगी कमाई

    Click here to Read More
    Previous Article
    देश के हर जिले में खुलेगा गर्ल्स हॉस्टल, यहां कैसे और किसे मिलेगा आवास? 
    Next Article
    महज 20000 रुपये से गांव में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, बंपर होगी कमाई

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment