Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    महज 20000 रुपये से गांव में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, बंपर होगी कमाई

    2 days ago

    Small Business For Villages:  एक वक्त था जब गांवों में सिर्फ खेती ही की जा सकती है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. माहौल बदल चुका है. गांव में भी अब लोग अलग-अलग तरह के छोटे-मोटे बिजनेस शुरू कर रहे हैं. गांव के लोग भी लोकल सर्विस चाहते हैं. यही वजह है कि कम लागत वाले काम तेजी से ग्रो कर रहे हैं. सिर्फ 20000 रुपये से ऐसे बिजनेस शुरू किया जा सकता है. 

    जो अच्छी कमाई दे रहे हैं. गांव में अक्सर ऐसे काम किए जाते हैं जो कि रोजमर्रा की जरूरत से जुड़े होते हैं. जिनकी मार्केटिंग की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती. सही जगह मिल जाए और थोड़ी सी स्मार्ट प्लानिंग करने से गांव में शुरू किए जा सकते हैं यह बिजनेस.

    मिनी डेयरी और डायरेक्ट दूध सप्लाई

    डेयरी गांव का सबसे भरोसेमंद और सदाबहार मॉडल माना जाता है. 20000 रुपये में पार्टनरशिप, एडवांस या किराये पर दुधारू पशु लेकर शुरुआत की जा सकती है. ताजा दूध सीधे घरों तक पहुंचाने पर ग्राहक जल्दी जुड़ते हैं. इसके साथ दही, पनीर और घी बनाकर बेचने से कमाई कई गुना बढ़ती है. सुबह और शाम की सप्लाई से रोज का कैश फ्लो बना रहता है. पास के कस्बे में भी सप्लाई देकर ग्राहक बेस बढ़ाया जा सकता है. यह मॉडल कम रिस्क वाला है

    आटा चक्की और मसाला ग्राइंडिंग सर्विस

    गांव में लोग आज भी गेहूं, मक्का और मसाले पिसवाने के लिए दूर जाते हैं. छोटी आटा चक्की और मसाला ग्राइंडर लगाकर इस जरूरत को लोकल लेवल पर पूरा किया जा सकता है. सेकंड हैंड मशीन से शुरुआत करने पर लागत कम रहती है. हल्दी, मिर्च, धनिया जैसे मसालों की हमेशा मांग रहती है. लोग अपने घर का अनाज खुद पिसवाना पसंद करते हैं. इसलिए ग्राहक खुद आने लगते हैं. रोज कमाई होती है और बिजली खर्च भी ज्यादा नहीं होता है. यह काम पूरे साल चलता है. जिससे लंबे समय में ज्यादा मुनाफा हो सकता है.

    मोबाइल रिपेयर, रिचार्ज और एक्सेसरी काउंटर

    अब गांव में भी हर घर में स्मार्टफोन है, लेकिन रिपेयर के लिए शहर जाना पड़ता है. रिचार्ज और छोटी कमियों को सुधारना और फोन की छोटी-मोटी एक्सेसरी रख के दुकान शुरू की जा सकती है. कवर, चार्जर, इयरफोन जैसी चीजों पर अच्छा मार्जिन मिलता है. रिचार्ज, सिम एक्टिवेशन और छोटी रिपेयरिंग से रोज कमाई होती रहती है. अगर आप स्क्रीन और बैटरी बदलने जैसे काम सीख लें तो कमाई के और जरिए निकल आएंगे.

    यह भी पढ़ें: फ्रिज के ऊपर गलती से भी न रखें ये चीजें, हो जाएगा बड़ा नुकसान

    Click here to Read More
    Previous Article
    SHE Marts में कौन से प्रोडक्ट बेच पाएंगी लड़कियां, यहां क्या-क्या मिलेगा?
    Next Article
    FOR MORNING: किसान सम्मान निधि की अगली किस्त से पहले ये काम जरूरी, वरना अटक सकता है पैसा

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment