Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया:6 बॉल पर 24 रन चाहिए थे, अफगानिस्तान 19 रन ही बना सका

    2 days ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच का मैच दूसरे सुपर ओवर में चला गया है। अफ्रीका ने अफगानों को 6 बॉल पर 24 रन का टारगेट दिया है। जवाब में AFG ने 4 बॉल पर 12 रन बना लिए हैं। दूसरी बॉल पर नबी आउट हो गए हैं। गुरबाज ने लगातार दो बॉल पर छक्के लगाए। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने एक समान 17-17 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर पहले सुपर ओवर को टाई करा दिया। बुधवार को दोनों के बीच का मैच टाई हो गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवर में 187 रन ही बना सकी। अफगानी टीम को जीत के लिए 3 बॉल पर 2 रन की जरूरत थी। लेकिन, आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर फजलहक फारूकी रनआउट हो गए। मैच का हाल, दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने अर्धशतक लगाए। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट लिए। फजलहक फारूकी को 1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    रोहतक में एक्टर जतिन सरना बोले- थिएटर दिवानों का मेला:संघर्ष के दिन किए याद; सड़कों पर सोए और चाय के सहारे दिन गुजारे
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:पहला विकेट गिरा, ट्रैविस हेड रन आउट, आयरलैंड एक मैच हार चुकी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment