Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    सेंसेक्स री-बैलेंसिंग पर नजर; इस कंपनी के लिए खुल सकता है Sensex का दरवाजा, जून में होगा फैसला

    5 days ago

    Sensex Rebalancing 2026: शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स समय-समय पर अपने स्टॉक्स में बदलाव करते रहते हैं, ताकि उनका प्रदर्शन संतुलित बना रहे. इसी प्रक्रिया के तहत सेंसेक्स में जून महीने में री-बैलेंसिंग होने वाली है.

    इसमें मेटल सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. जबकि टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के इंडेक्स से बाहर होने की चर्चा है. यह बदलाव कमजोर और बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों के आधार पर किया जाता है. आइए जानते हैं, इस बारे में.....

    इंडेक्स में बदलाव की संभावनाएं

    द इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से Trent का प्रदर्शन कमजोर बना हुआ है और इसके शेयर अपने ऑल टाइम हाई से गिरकर लगभग आधे स्तर पर आ गए हैं. जिससे इसके सेंसेक्स से बाहर होने की आशंका बढ़ गई है. वहीं दूसरी ओर हिंडाल्को के शेयरों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है.

    इस तेजी के कारण कंपनी के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी हुई है. जिसके कारण कंपनी के सेंसेक्स में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, निफ्टी 50 में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन निफ्टी 100 और निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं. जिससे इन सूचकांकों में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने की संभावना है.

    इन शेयरों को मिल सकता है इंडेक्स में मौका

    रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में टाटा मोटर्स, मुथूट फाइनेंस, एचडीएफसी एएमसी, कमिंस इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को निफ्टी 100 और निफ्टी नेक्स्ट 50 में शामिल किया जा सकता है.

    बताया जा रहा है कि इन कंपनियों की एंट्री बजाज हाउसिंग फाइनेंस, इंफो एज इंडिया, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, हैवल्स इंडिया और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस की जगह पर हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो इन शेयरों की बाजार में स्थिति और मजबूत होने की संभावना है.

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    यह भी पढ़ें: डिविडेंड और Q3 रिजल्ट के ऐलान के बाद इस फाइनेंशियल कंपनी के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, चेक करें कहीं आपने भी तो नहीं लगाया दांव

    Click here to Read More
    Previous Article
    Hindustan Copper के शेयर ने काटा गदर, 2 सेशन में 15 परसेंट उछला भाव; क्यों रॉकेट सा भाग रहा स्टॉक?
    Next Article
    India-EU FTA: BMW-Mercedes होंगी सस्ती? Import Tax में बड़ा कट | Paisa Live

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment