Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    सुसाइड की कोशिश के बाद अनुराग डोभाल के मैनेजर ने दिया यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट, बोले- ICU में हैं

    1 week ago

    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में वीडियो शेयर करके कहा था कि वो डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और बहुत परेशान हैं. अनुराग ने शनिवार रात को सुसाइड करने की कोशिश भी की. वो दिल्ली देहरादून हाईवे पर गाड़ी चला रहे थे. इस दौरान वो फॉर्च्यूनर कार में थे. वो इस दौरान लाइव थे. अनुराग ने सुसाइड की कोशिश की. उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ. अनुराग की गाड़ी 5 बार पलटी थी. एक्सीडेंट बहुत भयानक था. 

    अनुराग डोभाल की तबीयत कैसी है?

    अनुराग के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी की है. उन्होंने लिखा, 'मैं यूके राइडर टीम की तरफ से अनुराग का मैनेजर हूं और ये कंफर्म करता हूं कि अनुराग हॉस्पिटल में हैं. मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इसे ऑफिशियल स्टेटमेंट की तरह ही लें और इस सिचुएशन में लगातार कॉल न करें. हम आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे.'

    आगे उन्होंने लिखा, 'अनुराग को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है. फिलहाल वो ICU में हैं. उनके लिए प्रार्थना कीजिए. हम डॉक्टर्स से लगातार टच में हैं. जो लोग हमें सपर्ट कर रहे हैं उन्हें थैंक्यू. उन लोगों को खास थैंक्यू जिन्होंने मदद की अनुराग की लोकेशन पता लगाने में. आप लोग भगवान हो सच में.'



    अनुराग डोभाल ने इससे पहले यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था. ये वीडियो 2 घंटे लंबा था. अनुराग ने बताया था कि वो बहुत परेशान हैं और सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं. उनके पेरेंट्स उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं. अनुराग ने इंटरकास्ट मैरिज की थी. उनके पेरेंट्स को ये पसंद नहीं था. इसीलिए वो इसके खिलाफ थे. अनुराग ने बताया कि उनके पेरेंट्स ने उनकी शादी से कुछ दिन पहले ही शादी में आने से मना कर दिया था और सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई थी. वहीं उनकी पत्नी को घर में भी नहीं आने दिया.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'अनुपमा' में होगी अनुज की एंट्री, अब गौरव खन्ना नहीं ये एक्टर निभाएगा किरदार? देखें नया प्रोमो
    Next Article
    जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment