Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'अनुपमा' में होगी अनुज की एंट्री, अब गौरव खन्ना नहीं ये एक्टर निभाएगा किरदार? देखें नया प्रोमो

    1 week ago

    रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. हाल ही में मेकर्स ने एक नया टीजर जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार शो में एक बार फिर से मेकर्स अनुज की एंट्री करवाने वाले हैं.

    लेकिन, कहा जा रहा है कि अब अनुज के कैरेक्टर में गौरव खन्ना नहीं बल्कि कोई और एक्टर नजर आने वाला है. जी हां, हाल ही में मेकर्स ने जो टीजर जारी किया है, उसमें सचिन त्यागी को दिखाया गया है. कहा जा रहा है कि सचिन त्यागी शो में अब अनुज की भूमिका निभाएंगे.

    सचिन त्यागी बनेंगे अनुज?

    इसके पीछे की वजह ये है कि शो में अब लीप के बाद अनुज की उम्र ज्यादा दिखाई जाएगी. इसी वजह से गौरव खन्ना ने नहीं बल्कि सचिन त्यागी ने शो में एंट्री ली है. हालांकि, अभी ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है. ये सब सिर्फ कयास लगाया जा रहा है.

    टीजर में देखने को मिल रहा है कि सचिन त्यागी समुंद्र किनारे चलते हुए नजर आ रहे हैं. उसमें रुपाली गांगुली नजर नहीं आ रही हैं. पहले कहा जा रहा था कि शो में सचिन त्यागी का कैरेक्टर नेगेटिव होने वाला है. हालांकि, जो टीजर अभी सामने आया है, उसे देख तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि उनका नेगेटिव किरदार होगा शो में.

    वहीं, रिपोर्ट के अनुसार अनुपमा की फिर से नई शुरुआत होने वाली है. शो में जल्द ही एक साल का लीप आने वाला है. अब कहा जा रहा है कि अनुपमा की ये नई शुरुआत गोवा में होगी. क्योंकि, जो प्रोमो दिखाया गया है, उसमें सचिन त्यागी गोवा में नजर आ रहे हैं.

    पिछले काफी दिनों से ऐसी चर्चा हो रही है कि शो में एक बार फिर से अनुज की वापसी होने वाली है. क्योंकि, शो के कई सीन्स में बार-बार गौरव खन्ना को दिखाया जा रहा है. बार-बार अनुपमा किसी ना किसी मौके पर अनुज को याद करती हुई नजर आती है.

    ये भी पढ़ें:-The Kerala Story 2 BO Day 9: द केरला स्टोरी 2 ने नौवें दिन किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कर डाली इतनी कमाई

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Anupama Spoiler: 'अनुपमा' में आएगा एक और लीप, प्रार्थना की मौत के बाद गोवा बीच पर शुरू होगी नई कहानी
    Next Article
    सुसाइड की कोशिश के बाद अनुराग डोभाल के मैनेजर ने दिया यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट, बोले- ICU में हैं

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment