Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Rose Day Special: शाहरुख-आमिर से लेकर अनुपम तक, देखें कैसे स्टार्स ने अपनी हीरोइन को रोज देकर किया इम्प्रेस

    3 days ago

    आज यानी 7 फरवरी को रोज डे है और इसी के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. सभी लवर्स आज के दिन अपने- अपने पार्टनर्स को रोज दोकर इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं,  बॉलीवुड फिल्मों में भी प्यार का इजहार गुलाबों के जरिए खूब दिखाया गया है. शाहरुख खान हों या आमिर खान, स्टार्स ने अपनी हीरोइन को इम्प्रेस करने के लिए गुलाब का जादू चलाया है. चलिए देखते हैं वो सीन और गाने, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में रोमांस छेड़ दिया.

    'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' 
    साल 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' को भला कौन भूल सकता है. फिल्म के एक सीन में काजोल से माफी मांगने के लिए शाहरुख उनके लिए लाल गुलाब लेकर आते हैं. दोनों फूल को हाथ में लिए, एक दूसरे की आंखों में डूब जाते हैं और फिर अचानक शाहरुख फूल की पिचकारी चलाकर काजोल को हैरान-परेशान कर देते हैं.

    दिल चाहता है 
    प्यार, इश्क और मोहब्बत जैसे शब्दों पर बिल्कुल भी यकीन न करने वाले आमिर खान फिल्म के गाने 'जाने क्यों' में प्रीति जिंटा को फूल देते हैं. प्रीति जब फूल पकड़ने के लिए हाथ आगे बढ़ाती हैं तो उनके हाथ सिर्फ डंडी लगती है.

    'खिलाड़ी'
    अक्षय कुमार की हिट फिल्म 'खिलाड़ी' में एक्ट्रेस आयशा जुल्का को पटाने के लिए वे दो तरह के गुलाब लेकर जाते हैं. सबसे पहले अक्षय उन्हें दोस्तों वाला पीला गुलाब और फिर आयशा को प्यार से लाल गुलाब देते हैं. लेकिन आयशा गुस्से में आकर उनके मुंह पर गुलाब फेंक देती हैं. 

    'आई हेट लव स्टोरीज'
    फिल्म में इमरान खान एक्ट्रेस सोनम कपूर को पटाने के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं. कैंडल लाइट डिनर, म्यूजिक से लेकर लाल गुलाब के जरिए वे सोनम कपूर को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते हैं.

    'मोहब्बतें'
    रोज डे पर फिल्म 'मोहब्बतें' में अनुपम खेर और अर्चना पूरन सिंह पर शानदार सीक्वेंस फिल्माया गया है. आमतौर पर अनुपम की हर बात पर उन्हें चांटा मारने वाली अर्चना रोज डे पर उनके साथ ऐसा नहीं करतीं. वो अनुपम के हाथों से अपने बालों पर गुलाब का फूल लगवाती हैं. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    विवादों के बीच 'ओ रोमियो' का नया गाना 'पान की दुकान' हुआ रिलीज, शाहिद संग झूमने को हो जाएंगे मजबूर
    Next Article
    'कंपैरिजन मुझे पसंद नहीं', नोरा-तमन्ना से तुलना पर बोलीं 'शरारत सॉन्ग' फेम आयशा खान

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment