Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड

    4 days ago

    साल 2026 के भारतीय क्रिकेट टीम के शेड्यूल में छोटा सा बदलाव हो सकता है. इसी साल टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है, जहां खेली जाने वाली वनडे सीरीज के मैचों की संख्या में बदलाव किए जाने की खबर है. अभी इस दौरे पर 2 टेस्ट, 3 ODI और 5 टी20 मैच होने हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 3 ODI  मैचों की संख्या को बढ़ाकर 5 किया जा सकता है.

    न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कर डाली स्पेशल मांग

    मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से खास मांग करके कहा है कि वनडे सीरीज में होने वाले मैचों की संख्या को 3 से बढ़ाकर 5 कर दिया जाए. इस मांग के पीछे की वजह विराट कोहली और रोहित शर्मा बताए जा रहे हैं, क्योंकि ये दोनों क्रिकेटर अब सिर्फ वनडे मैच ही खेलते हैं. ROKO के कारण वनडे मैचों के प्रति फैंस की रुचि बढ़ने की संभावना को देखते हुए शेड्यूल बदलने की मांग की गई.

    बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड शेड्यूल बदलने के संबंध में BCCI को प्लान भेज चुका है. अगले दिनों या कुछ हफ्तों में भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल सामने आने की संभावना है. ये नवंबर 2022 के बाद पिछले चार साल में पहली बार होगा जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी.

    इस दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी. अगर टीम इंडिया को फाइनल की रेस में बने रहना है तो इस सीरीज में उसे जीत की जरूरत पड़ने वाली है. चूंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा अब वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं, ऐसे में कोई भी क्रिकेट बोर्ड उनका फायदा उठाना चाहेगा. दोनों की ब्रांड वैल्यू जबरदस्त है और सीरीज में होने वाले मैचों की संख्या बढ़ने से ब्रॉडकास्टर्स से लेकर आयोजकों और अन्य पार्टियों को भी फायदा होगा.

    Click here to Read More
    Previous Article
    BCCI इस दिन करेगी IPL 2026 के शेड्यूल का एलान! पहले मैच और फाइनल के वेन्यू पर भी आया अपडेट
    Next Article
    सेमीफाइनल में इंग्लैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, भारत से छीन सकते हैं फाइनल का टिकट

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment