Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    BCCI इस दिन करेगी IPL 2026 के शेड्यूल का एलान! पहले मैच और फाइनल के वेन्यू पर भी आया अपडेट

    4 days ago

    इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन कब शुरू होगा? मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार IPL 2026 का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को घोषित किया जा सकता है. पहले बताया गया था कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल टी20 वर्ल्ड कप के बाद घोषित किया जाएगा, लेकिन ताजा रिपोर्ट अनुसार BCCI पहले ही शेड्यूल के एलान की तारीख पर मुहर लगा चुका है. बहुत जल्द शेड्यूल का एलान किया जा सकता है.

    आपको बता दें कि इस बार आईपीएल का शेड्यूल दो चरणों में सामने आएगा. अब क्रिकबज के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने IPL 2026 के पहले चरण के शेड्यूल पर मुहर लगा दी है. पहले चरण का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को सामने आ सकता है. चूंकि पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन के होमग्राउंड पर खेला जाता है, इसलिए सीजन का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

    कब शुरू होगा IPL 2026 और कहां होगा फाइनल?
    RCB फ्रैंचाइजी द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. वहीं आईपीएल 2026 का एक प्लेऑफ का मैच और यहां तक कि फाइनल भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने की खबर है. 28 या 29 मार्च से IPL 2026 शुरू हो सकता है और फाइनल मैच 31 मई को खेला जा सकता है. 

    अभी भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के समापन के बाद विदेशी खिलाड़ियों की NOC टीमों के साथ साझा कर दी जाएगी. वहीं अगले सप्ताह अभ्यास सत्रों की जानकारी सभी फ्रैंचाइजी को दे दी जाएगी. 

    भारत में जल्द तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी कारण IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में सामने आने की खबर है. चुनावों के दिन इन तीन राज्यों में आईपीएल के मैच करवाना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं रहेगा. इसलिए चुनावों की तारीख सामने आने के बाद ही BCCI दूसरे चरण का शेड्यूल घोषित कर सकता है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    दक्षिण अफ्रीका नहीं, पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड लिखेगा नया इतिहास, ये आंकड़े देख चकरा जाएगा सिर
    Next Article
    ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment