Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ऋतिक रोशन ने किया 'बॉर्डर 2' का रिव्यू, लिख दी दिल छू लेने वाली बात

    4 days ago

    सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा हुआ है.इस वॉर ड्रामा ने सभी का दिल जीत लिया है. बॉक्स ऑफिस पर तो ये कमाल कर ही रही है साथ ही इसे रिव्यू भी बहुत अच्छे मिले हैं. फैंस से लेकर सेलेब्स तक जिसने भी ये फिल्म देखी है वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहा है. अब ऋतिक रोशन ने बॉर्डर 2 देखी है और उन्होंने इसका रिव्यू किया है. ऋतिक ने सोशल मीडिया पर तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है.

    ऋतिक रोशन से पहले आलिया भट्ट, करण जौहर समेत कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर बॉर्डर 2 के लिए पोस्ट शेयर कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में ऋतिक भी शामिल हो गए हैं. उनका पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.

    ऋतिक ने की बॉर्डर 2 की तारीफ

    ऋतिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-बॉर्डर 2 बहुत पसंद आई! दिल को छू गई! पूरी टीम को बधाई. ऋतिक का ये पोस्ट वायरल हो गया है.


    बॉक्स ऑफिस पर इतना कर चुकी कलेक्शन

    बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये जमकर कमाई कर रही है. फिल्म 5 दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. बॉर्डर 2 ने पांचवें दिन 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 196.50 करोड़ हो जाएगा. बॉर्डर 2 कल तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. वीकेंड और वीक डे दोनों पर ही इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. बॉर्डर 2 ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.

    बॉर्डर 2 की बात करें तो इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. ये 1997 में जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनीं बॉर्डर का सीक्वल है. फिल्म में एक्टर्स के साथ सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आईं हैं. हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने तीसरे पार्ट को लेकर भी हिंट दी है.

    ये भी पढ़ें: जल्द दुल्हनिया बनेंगी जेनिफर विंगेट, इस टीवी एक्टर संग सात फेरे लेने को तैयार!

    Click here to Read More
    Previous Article
    Border 2 Worldwide BO Collection Day 5: पांच दिन में ही सनी देओल की फिल्म ने 'सितारे जमीन पर' को दी धोबी पछाड़, कर लिया है इतना कलेक्शन
    Next Article
    अजीत पवार के पिता अनंतराव पवार का था फिल्म इंडस्ट्री से नाता, कई बड़े प्रोजेक्ट्स में किया था काम

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment