Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Border 2 Worldwide BO Collection Day 5: पांच दिन में ही सनी देओल की फिल्म ने 'सितारे जमीन पर' को दी धोबी पछाड़, कर लिया है इतना कलेक्शन

    4 days ago

    सनी देओल की फिल्म ने जनवरी में लंबी छलांग लगा दी है. ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक रुकने वाली नहीं है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और आगे भी तोड़ने वाली है. बॉर्डर 2 को रिलीज हुए सिर्फ 5 दिन हुए हैं और वर्ल्डवाइड इसने जबरदस्त कमाई कर ली है. बॉर्डर 2 ने पांच दिनों में ही आमिर खान की सितारे जमीन पर को पीछे छोड़ दिया है.

    बॉर्डर 2 इंडिया ही नहीं बल्कि ओवरसीज भी शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म को 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने में अब ज्यादा समय नहीं लगने वाला है. बॉर्डर 2 साल के शुरुआत में ही एक ट्रेंड सेट करने वाली है. फिल्म का पांचवें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है और इसने आमिर खान का पत्ता साफ कर दिया है.

    वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन

    बॉर्डर 2 के ओपनिंग डे पर भी अच्छी कमाई की थी. फिल्म ने चार दिन में 180 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई रिपब्लिक डे पर 59 करोड़ की है. मंगलवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है. पांच दिन के बाद फिल्म का इंडिया में कलेक्शन 199.50 करोड़ हो गया है और ग्रॉस 235.40 करोड़ है. वहीं ओवरसीज की बात करें तो ये 40 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. जिसके बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 275 करोड़ ग्रॉस पांच दिन में ही हो गया है.

    सितारे जमीन पर को छोड़ा पीछे

    बॉर्डर 2 की तैयारी अब हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर ड्रामा बनने का है. ये फिल्म उरी और फाइटर के कलेक्शन को बीट करने की तैयारी कर रही है. आमिर खान की सितारे जमीन पर का लाइफटाइम कलेक्शन 266 करोड़ है और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 का 267 करोड़ है. बॉर्डर 2 ने 275 करोड़ का कलेक्शन करके सितारे जमीन पर और भूल भुलैया 2 दोनों को पीछे छोड़ दिया है.

    ये भी पढ़ें: जल्द दुल्हनिया बनेंगी जेनिफर विंगेट, इस टीवी एक्टर संग सात फेरे लेने को तैयार!

    Click here to Read More
    Previous Article
    Tuesday Box Office: 'बॉर्डर 2' के आगे आखिरी सांसे गिन रहीं धुरंधर-द राजा साब सहित तमाम फिल्में, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
    Next Article
    ऋतिक रोशन ने किया 'बॉर्डर 2' का रिव्यू, लिख दी दिल छू लेने वाली बात

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment