Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    रणजी ट्रॉफी: उत्तराखंड ने रचा इतिहास:असम को पारी से रौंदकर चौथी बार क्वार्टर फाइनल में, कप्तान चंदेला का दोहरा शतक

    6 days ago

    रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उत्तराखंड की टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। घरेलू मैदान अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पर असम को पारी और 42 रनों से करारी शिकस्त देकर टीम ने चौथी बार क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है। यह जीत इसलिए भी यादगार बन गई क्योंकि टीम के कप्तान कुनाल चंदेला ने अपने फर्स्ट-क्लास करियर का पहला दोहरा शतक (207 रन) इसी मैच में जड़ा। इस धमाकेदार जीत के साथ उत्तराखंड ने ग्रुप सी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कोच मनीष झा के मार्गदर्शन और कुणाल चंदेला की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन पूरे सीजन में शानदार रहा है। मैच का टर्निंग पॉइंट: चंदेला का बल्ला और मयंक की फिरकी उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। कप्तान की मैराथन पारी: कुनाल चंदेला ने 297 गेंदों पर 207 रन (15 चौके, 6 छक्के) बनाए। लक्ष्य राय चंदानी (86) और भूपेन लालवानी (52) ने उनका बखूबी साथ दिया। उत्तराखंड ने 460/7 पर पारी घोषित की। असम का सरेंडर: जवाब में असम की टीम पहली पारी में महज 140 रन पर सिमट गई। फॉलो-ऑन खेलते हुए दूसरी पारी में भी वे 278 रन ही बना सके। गेंदबाजों का कहर: स्पिनर मयंक मिश्रा और सुचित जे ने असम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। पहली पारी में आदित्य रावत ने भी 3 विकेट झटके। दिल्ली की गलियों से उत्तराखंड की कप्तानी तक कुनाल चंदेला (31) का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दिल्ली कनेक्शन: 2017 में दिल्ली से रणजी डेब्यू किया। वहां 2020 तक खेले, लेकिन बड़े मौके नहीं मिले। उत्तराखंड में उदय: 2021-22 में उत्तराखंड टीम से जुड़े और मुख्य बल्लेबाज बने। कप्तानी पारी: 2025-26 में कप्तानी मिली और असम के खिलाफ करियर का पहला डबल सेंचुरी (207 रन) जड़कर टीम को नॉकआउट में पहुंचाया। कोच का रिपोर्ट कार्ड: 6 साल, 4 नॉकआउट उत्तराखंड की सफलता के पीछे हेड कोच मनीष झा की अहम भूमिका है। वे पिछले 6 वर्षों से टीम के साथ हैं। रिकॉर्ड: उनके कार्यकाल के 6 सालों में टीम 4 बार नॉकआउट (क्वार्टर फाइनल) तक पहुंची है। अनुभव: मनीष झा इससे पहले मणिपुर, सर्विसेज और दिल्ली U-23 को कोचिंग दे चुके हैं। इंटरनेशनल अनुभव: वे नेपाल सीनियर महिला टीम के सलाहकार कोच रहे हैं, जिसने उनके रहते पहली बार वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई किया था। वे वर्तमान में NCA (बेंगलुरु) के साथ भी जुड़े हैं। उत्तराखंड का रणजी सफर: कब-कब क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड 2018 में रणजी ट्रॉफी में शामिल हुआ था। छोटे से सफर में टीम ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं: 2018-19: पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई (विदर्भ से हार)। 2021-22: दूसरी बार प्रवेश (मुंबई से हार)। 2022-23: तीसरी बार नॉकआउट में (कर्नाटक से हार)। 2025-26: अब चौथी बार क्वार्टर फाइनल में, असम पर बड़ी जीत के साथ।
    Click here to Read More
    Previous Article
    करनाल के नायब सूबेदार ने पेरिस ओलिंपिक में जीता गोल्ड:7 मिनट 12 सेकेंड में क्लियर की रोइंग रेस, 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
    Next Article
    WPL 2026 का आखिरी लीग मैच आज:DC के लिए करो या मरो का मुकाबला, UPW जीती तो मुंबई एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई करेगी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment