Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'रगड़ा' और 'घसीटा...', सकलैन मुस्ताक से लेकर शोएब अख्तर तक, टीम इंडिया की हार पर इन पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उगला जहर

    2 days ago

    Pakistani Cricketers Spew Venom Over Team India Defeat: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से सुपर-8 में मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों का बयान आना शुरू हो गया है. तमाम पाकिस्तानी क्रिकेटर्स टीवी शो पर बैठकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. वो बता रहे हैं कि भारत ने क्या गलत किया? भारत कैसे एक्सपोज हो गया?

    बता दें कि अब तक पाकिस्तानी टीम का भी सेमीफाइनल में जाना तय नहीं है. उनको इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अभी अपने दो मुकाबले खेलने हैं. खैर, आइये जानते हैं कि टीम इंडिया को मिली हार पर किस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने क्या कहा है.

    टीम इंडिया को मिली हार पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों का बयान

    मोहम्मद हफीज - पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने एक पाकिस्तानी शो पर कहा है कि साउथ अफ्रीका ने अपना बदला ले लिया है. बता दें कि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by tapmad (@tapmad.entertainment)

    सकलैन मुश्ताक - पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने तो सारी हदें पार करते हुए बयान दिया है. उन्होंने भी पाकिस्तानी शो में कहा कि साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया की ठीक-ठाक बेइज्जती कर दी है. उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 'रगड़ा' और 'घसीटा' जैसे खराब शब्दों का भी इस्तेमाल कर दिया.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by tapmad (@tapmad.entertainment)

    शोएब अख्तर - पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी उसी पाकिस्तानी शो में कहा कि भारत की गेंदबाजी साउथ अफ्रीका के सामने एक्सपोज हो गई है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by tapmad (@tapmad.entertainment)

    मोहम्मद आमिर - पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के सामने  पहली बार इस टी20 वर्ल्ड कप में चेज करने उतरा और एक्सपोज हो गई.  भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी को आमिर ने अहम बताया. 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by cricket trending video (@crixo_oxo)

    Click here to Read More
    Previous Article
    Mexican Drug Lord: मेक्सिको में ड्रग माफिया एल मेंचो मारा गया, कई राज्यों में भड़की हिंसा, अमेरिका ने जारी किया अलर्ट
    Next Article
    भारत-साउथ अफ्रीका मैच में देखने को मिला बवाल! डेविड मिलर और वॉशिंगटन सुंदर में हुई जमकर बहस

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment