Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    भारत-साउथ अफ्रीका मैच में देखने को मिला बवाल! डेविड मिलर और वॉशिंगटन सुंदर में हुई जमकर बहस

    2 days ago

    David Miller and Washington Sundar Involved In Heated Exchange: टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन शामिल किया गया था. अब इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं. उनको इस मैच में अक्षर पटेल की जगह मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने ना तो विकेट लिया और ना ही रन बना पाए. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. इस मुकाबले के दौरान सुंदर और अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर के बीच जमकर बहस देखने को मिली. मामला बिगड़ता देख अंपायर ने बीच बचाव किया, लेकिन इसके बाद भी दोनों बहस करते नजर आए. 

    वॉशिंगटन सुंदर ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर ने अपने दो ओवर में 17 रन दिए और एक भी विकेट हासिल करने में सफल नहीं रहे. बल्लेबाजी में भी सुंदर कुछ खास नहीं कर पाए और 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए. 187 रन के जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 111 रन पर सिमट गई और मैच में 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस शर्मनाक हार से भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है.

    डेविड मिलर और वॉशिंगटन सुंदर के बीच हुई बहस!

    भारत और साउथ अफ्रीका के मैच के दौरान वॉशिंगटन सुंदर का गुस्सा भी देखने को मिला. उन्होंने कई बार ऑन-फील्ड अंपायर से शिकायत की कि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर क्रीज के काफी पास खड़े हो रहे हैं. ये घटना 14वें ओवर के अंत में हुई, जब ट्रिस्टन स्टब्स स्ट्राइक पर थे और मिलर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे. सुंदर ने गेंदबाजी करते हुए अपनी डिलीवरी रोक दी और मिलर की पोजिशन की ओर इशारा किया. ओवर खत्म होने के बाद मिलर भारतीय खिलाड़ी की ओर बढ़े और दोनों के बीच जमकर बहस हो गई, जिसके बाद ईशान किशन, स्टब्स और अंपायर ने बीच-बचाव करते हुए दोनों खिलाड़ियों को अलग किया.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'रगड़ा' और 'घसीटा...', सकलैन मुस्ताक से लेकर शोएब अख्तर तक, टीम इंडिया की हार पर इन पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उगला जहर
    Next Article
    साउथ अफ्रीका से हार के बाद एक्शन मोड में टीम मैनेजमेंट, अगले मैच में बदल जाएगी प्लेइंग 11

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment