Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    प्रिंस-प्रिंसेस बन खूब नाचे रश्मिका-विजय, देवर संग भी झूमी एक्ट्रेस, शादी के चार दिन बाद कपल ने दिखाई अपनी संगीत सेरेमनी की झलक

    1 week ago

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट, सेरेमनी में ट्रेडिशनल तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों  से शादी की थी. उन्होंने पहले अपनी पारंपरिक शादी की तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन फैंस शादी से पहले की रस्मों की झलक भी देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली न्यूल वेड कपल ने फैंस को खुश करते हुए आखिरकार इंस्टाग्राम पर अपनी संगीत सेरेमनी की काफी दिलकश तस्वीरें शेयर कर दी है. उनकी संगीत सेरेमनी शादी से दो दिन पहले यानी 24 फरवरी को हुई थी. ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं.

    रश्मिका- विजय की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो
    रश्मिका और विजय ने अपनी संगीत सरेमनी की एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विजय अपनी लेडी लव को अपनी बाहों में घुमाते हुए दिख रहे हैं, और दोनों खुशी से झूम रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीरों में सेरेमनी के उनके कैंडिड मोमेंट्स दिखे, जिसमें वे अपनी संगीत सेरेमनी में हो रही परफॉर्मेंस पर खुश होते हुए दिख रहे हैं.

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    रश्मिका-विजय ने स्टेज पर अपने डांस से लगाई आग
    संगीत की कुछ तस्वीरों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा स्टेज पर एक साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं. उनके रोमांटिक मोमेंट्स कैमरे में कैप्चर हो गए जिनमें वे बहुत प्यार में लग रहे हैं!



    देवर संग खूब नाचीं रश्मिका मंदाना
     इस बीच एक और तस्वीर में एक्ट्रेस विजय के भाई आनंद देवरकोंडा यानी अपने देवर के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं.


    दिल छू लेने वाला लिखा कैप्शन
    अपनी संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए रश्मिका ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा. उन्होने लिखा, “24.02.26 हमारी संगीत की रात. वो शाम जो हमने तब तक हंसते हुए बिताई जब तक हमारे आंसू नहीं आ गए, तब तक नाचते रहे जब तक हमारे पैरों के आर्च में दर्द नहीं हो गया, सबकी स्पीच और सरप्राइज में इमोशन्स से जब तक हमारी आंखें भर नहीं गईं, खूबसूरत लोगों से भरी एक बड़ी खुशनुमा पार्टी थी फाल्गुनी शने पीकॉक इंडिया स्टनिंग पीसेस, दोस्तों, कमाल है!! यह बहुत हैवी था लेकिन मैं पूरी रात इसमें ही रही!! 24.2.26! वह रात जब विजय और मैंने अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए एक साथ डांस किया."

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    कब है रश्मिका और विजय का वेडिंग रिसेप्शन? 
    बता दें कि  विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं. यह सिर्फ़ इनविटेशन वाला इवेंट होगा. एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में, कपल ने कहा कि उनकी शादी को लेकर पब्लिक में जो एक्साइटमेंट है, उसे देखते हुए अथॉरिटीज़ से सलाह-मशविरा करने के बाद यह फैसला लिया गया है. रिसेप्शन में एंट्री पर कड़ी नज़र रखी जाएगी और सिक्योरिटी के बेहतर इंतज़ाम किए जाएंगे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'अवैध संबंध पर लिखे..' निरहुआ ने बताया आखिर क्यों भोजपुरी एक्टर्स और सिंगर्स में नाभि को लेकर है ऑब्सेशन
    Next Article
    आलिया-दीपिका को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी रश्मिका मंदाना! एक्ट्रेस की आने वाली हैं 6 धाकड़ फिल्में, चेक करें लिस्ट

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment