Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'अवैध संबंध पर लिखे..' निरहुआ ने बताया आखिर क्यों भोजपुरी एक्टर्स और सिंगर्स में नाभि को लेकर है ऑब्सेशन

    2 weeks ago

    दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार कहा जाता है. ऐसे में उनसे भोजपुरी के अश्लील गानों पर सवाल किया गया. निरहुआ ने इसके जवाब में कहा कि गायकों पर इल्जाम लगता रहता है लेकिन जो लोग सुनते हैं उनकी भी कुछ तो जिम्मेदारी होनी चाहिए.

    इंटरव्यू के दौरान निरहुआ से पूछा गया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर और गायक में नेवल या नाभी को लेकर इतनी दीवानगी क्यों देखने को मिलती है. इसके जवाब में निरहुआ ने जो रिएक्शन दिया है वो काफी मजेदार है.

    नाभि के ऑब्सेशन पर बोले निरहुआ

    डिजिटल कमेंट्री को जब निरहुआ इंटरव्यू दे रहे थे तो उनसे पूछा गया कि भले किसी दर्शक ने भोजपुरी गाने ना देखे हों लेकिन रील्स पर ट्रोलिंग तो जरूर ही देखी होगी. ऐसे में भोजपुरी सिंगर्स और एक्टर में नाभि को लेकर इतना ऑब्सेशन देखने को क्यों मिलता है.


    निरहुआ ने इसके जवाब में कहा,' उसके पीछे एक कारण है कि राइटर्स ने जो भी गाने लिखे वो अवैध संबंध पर लिखे.श्रृंगार तो एकदम खत्म हो चुका है और शरीर पर लाइनें केंद्रित कर दी गई हैं. कहीं ना कहीं वैसा कोई ना आया तो बहुत चल गया. बहुत ही ज्यादा चल गया और लोग उसको जहां देखो वह बजा रहे हैं.'

    निरहुआ ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा,'मैंने एक बात कहा ना कि अगर वो सिर्फ कोई ट्रक में बज रहा होता तो समझ में आता कि भाई ये ट्रक वाला बदमाश है. ये गंदा गाना बजाते हुए जा रहा है. लोग अपने घर के आंगन में जहां उनकी शादी चल रही है, उनकी मां, उनकी बहन, उनकी बेटी बैठी है, वहां वो बजा रहे हैं.उनको समझ में नहीं आ रहा है. उनको वो गोबर महकना बंद हो गया है. उनको समझ ही नहीं आ रहा है कि हम क्या कर रहे हैं. तो गायकों और राइटरों पे रोक लगाना तो जरूरी है ही. साथ में हमें भी ये समझना पड़ेगा कि हम अपने परिवार के बीच में शादी में कौन सा गाना बजा रहे हैं. हम हमारी बेटी, हमारी बहन कौन से गाने पर डांस कर रही है. हम वो तो हमको भी सोचना पड़ेगा एज ए व्यूअर हम श्रोता के रूप में कुछ जिम्मेगदारी नहीं लेंगे. सारा अगर आरोप थोपते रहेंगे गाने वालों पे तो उनको तो जो ऑफर मिलेगा, पैसा मिलेगा गाते रहेंगे. कंपनी वालों को अपना एल्बम चलाना है.'

    ये भी पढ़ें:-शादी के बाद 'महाभारत' की 'द्रौपदी' ने शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, पति ने बनाया पाई-पाई का मोहताज, अब हैं पॉलिटिशियन

    Click here to Read More
    Previous Article
    बिहार के रहने वाले मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी क्यों नहीं करते भोजपुरी फिल्में? निरहुआ ने बताई वजह
    Next Article
    प्रिंस-प्रिंसेस बन खूब नाचे रश्मिका-विजय, देवर संग भी झूमी एक्ट्रेस, शादी के चार दिन बाद कपल ने दिखाई अपनी संगीत सेरेमनी की झलक

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment