Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा झटका? अभिषेक शर्मा ने मिस की प्रैक्टिस

    3 days ago

    ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान से बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता की खबर सामने आई है. युवा ओपनर अभिषेक शर्मा गुरुवार को टीम के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं ले पाए हैं. बताया जा रहा है कि वह पेट से जुड़ी समस्या से उबर रहे हैं और टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है.

    सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने साफ किया कि अभिषेक की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में थोड़ा समय लग सकता है. टीम को उम्मीद है कि वह अगले कुछ दिनों में उपलब्ध हो जाएंगे. भारत को पहले नामीबिया से भिड़ना है और उसके बाद बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला होना है. जिसके लिए अभिषेक का फिट होने टीम के लिए जरुरी है.

    बुमराह ने बढ़ाया आत्मविश्वास

    जहां अभिषेक की गैरमौजूदगी चिंता का कारण बनी, वहीं जसप्रीत बुमराह की फिटनेस ने राहत दी है. लगभग 10 दिन गेंदबाजी से दूर रहने के बाद बुमराह ने नेट्स में शानदार लय दिखाई. उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपनी तेज रफ्तार से चौंकाया और एक गेंद पर उन्हें बोल्ड भी किया. यह देखकर साफ लगा कि भारत का यह प्रमुख तेज गेंदबाज पूरी तरह तैयार होने की ओर बढ़ रहा है. कोच ने कहा है कि बुमराह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और ट्रेनिंग के बाद उनकी स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी.

    सूर्या-तिलक का दमदार अंदाज

    नेट्स में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी शानदार फॉर्म में नजर आए. दोनों बल्लेबाजों ने स्पिन और तेज गेंदबाजी के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ शॉट्स लगाए. खासतौर पर तिलक का एक लंबा छक्का चर्चा का विषय बना, जो स्टेडियम की ऊपरी सीटों तक जा पहुंचा. टीम के शानदार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ भी दोनों ने बेखौफ बल्लेबाजी की, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है.

    वॉशिंगटन सुंदर की वापसी पर नजर

    वहीं ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोट से वापसी के बाद टीम से जुड़ गए हैं. हालांकि शुरुआत में वह फील्डिंग ड्रिल के दौरान थोड़े असहज दिखे और तुरंत गेंदबाजी भी नहीं की. बाद में उन्होंने नेट्स में कुछ गेंदें डालीं, जिससे संकेत मिला कि वह धीरे-धीरे अपनी फिटनेस हासिल कर रहे हैं. टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ताओं के साथ उनकी लंबी चर्चा भी हुई, जो बताती है कि टीम संयोजन पर गंभीरता से विचार चल रहा है. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    अभिषेक शर्मा के पेट में इन्फेक्शन, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, IND vs Namibia मैच से हुए बाहर
    Next Article
    पाकिस्तान का इंडिया के खिलाफ मैच बायकॉट विवाद खत्म होने पर आईसीसी को लेकर राजीव शुक्ला ने दिया बयान, हो गया वायरल

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment