Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अभिषेक शर्मा के पेट में इन्फेक्शन, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, IND vs Namibia मैच से हुए बाहर

    2 days ago

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच गुरुवार को नामीबिया के साथ है, जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नहीं खेल पाएंगे. अभिषेक टीम के साथ दिल्ली आए थे, वह गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी में भी शामिल हुए थे. हालांकि जब उन्हें लगा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है तो वह पार्टी से जल्दी चले गए. बाद में उनके पेट में इन्फेक्शन के बारे में पता चला, उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

    अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं, हालांकि यूएसए के खिलाफ हुए पहले मैच में वह गोल्डन डक का शिकार हुए. मुंबई से वह टीम के साथ दिल्ली पहुंचे, जहां टीम पहले गौतम गंभीर के घर पहुंची. हेड कोच ने खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए डिनर पार्टी रखी थी. रिपोर्ट के अनुसार पार्टी से अभिषेक जल्दी चले गए थे क्योंकि उन्हें तबीयत ठीक नहीं लग रही थी. जांच में उनके पेट में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें सोमवार, 9 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया. वह मंगलवार को भी अस्पताल में ही रहे.

    भारत बनाम नामीबिया मैच से बाहर?

    नामीबिया के खिलाफ गुरुवार, 12 फरवरी को होने वाले मैच से अभिषेक शर्मा का बाहर होना तय माना जा रहा है. अभिषेक की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है, वह ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

    क्या भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेल पाएंगे अभिषेक शर्मा?

    अभी ये साफ नहीं कहा जा सकता कि क्या अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि ये उनकी आगे की जांच से तय होगा. बता दें कि नामीबिया के बाद भारत का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को है, जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
    Next Article
    पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा झटका? अभिषेक शर्मा ने मिस की प्रैक्टिस

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment