Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    O' Romeo X Review: आते ही छा गई 'ओ'रोमियो', शाहिद कपूर की पावर पैक्ड परफॉरमेंस पर फिदा हुए लोग, 'बोले- ब्लॉकबस्टर है फिल्म'

    6 days ago

    शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर 'ओ'रोमियो' आखिरकार शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर आ ही गई है. फिल्म की ठीक-ठाक प्री टिकट सेल हुई थी और अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने  सोशल मीडिया पर इसकी रिव्यू शेयर कर दिया है. जानते हैं शाहिद की गैंगस्टर ड्रामा लोगों को कैसी लगी है?  

    'ओ'रोमियो' का कैसा है सोशल मीडिया रिव्यू? 
    'ओ'रोमियो' से विशाल और शाहिद कपूर ने आठ साल से ज़्यादा समय बाद फिर से कमबैक किया है. दोनों इससे पहले हैदर, रंगून जैसी कई फिल्में दे चुके हैं. ऐसे में 'ओ'रोमियो' से भी काफी बड़ी उम्मीदे थीं और रिलीज के बाद अब तक, इस गैंगस्टर थ्रिलर को इंटरनेट यूज़र्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं.एक एक्स यूज़र ने फिल्म के पहले हाफ की तारीफ करते हुए इसे "मज़ेदार" और "अच्छी रफ़्तार वाली" बताया. यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "फर्स्ट हाफ हो गया, स्टाइलिश एक्शन, अच्छी रफ़्तार और हमेशा की तरह डार्क ह्यूमर. अब तक मज़ेदार."

    एक और यूज़र ने इसे "रोलरकोस्टर" कहा और लिखा, "ओ रोमियो – फर्स्ट हाफ रिव्यू, ओ रोमियो का फर्स्ट हाफ एक थ्रिलिंग रोलरकोस्टर है.शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने दमदार परफॉर्मेंस दी है, जिसमें कहानी सॉलिड बिल्डअप पर फोकस करती है, एक्शन सीन बहुत ज़बरदस्त और अच्छे से किए गए हैं. कुल मिलाकर, फर्स्ट हाफ बहुत अच्छा है - उम्मीद है कि सेकंड हाफ और भी बेहतर होगा." 

     

    एक अन्य यूज़र ने फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए लिखा, " ओ रोमियो को लेकर ज़ीरो बज़ था और सारे प्रमोशन अजीब लग रहे थे. लेकिन यार, यह क्या शानदार फ़िल्म है. एकदम रोलर कोस्टर राइड. शाहिद कपूर, मैं आपकी रिस्पेक्ट करता हूं यार."

     

    ओ रोमियो की जितनी तारीफ़ की जाए कम
    वही एक एक्स रिव्यू में लिखा गया है, " शाहिद कपूर की ओ रोमियो की जितनी तारीफ़ की जाए कम है. ओ रोमियो  रिव्यू ब्लॉकबस्टर , रेटिंग 4.5/5. शाहिद कपूर की एक्टिंग ज़बरदस्त रही है, बाकी स्टार कास्ट की एक्टिंग भी, यह धमाल मचा देगी, और शाहिद कपूर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है.

     

    के आरके ने की ओ रोमियो की तारीफ
    खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले और एक्टर के आरके ने भी ओ रोमियो का रिव्यू एक्स पर शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की. उन्होंने लिखा," यह इंटरवल है और ओ रोमियो में तृप्ति डिमरी का क्या ज़बरदस्त रोल है! मैं पूरी तरह से हैरान हूं. उन्होंने यहां अपनी ज़िंदगी का सबसे अच्छा रोल किया है. उन्होंने साबित कर दिया है कि वह आज बिज़नेस में बेस्ट हैं. फ़िल्म बहुत पसंद आ रही है.. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज अपने सबसे अच्छे रूप में हैं." 

     

    'रोमियो कास्ट डिटेल्स
    ओ'रोमियो में कई स्टार्स हैं, जिनमें फरीदा जलाल, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में हैं. 

    ओ'रोमियो बॉक्स ऑफिस क्लैश
    बता दें कि ओ'रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर और आदर्श गोरव की फिल्म तू या मैं से क्लैश हुआ था. तू या मैं को को बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया है और अभिषेक बांदेकर ने लिखा है. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    रेखा से गुपचुप शादी? विनोद मेहरा की जिंदगी के वो राज जो कम लोग जानते हैं
    Next Article
    O'Romeo Vs Tu Yaa Main: वैलेंटाइन डे पर कौन सी फिल्म देखें? 'ओ रोमियो' Vs 'तू या मैं' से कौन सी मूवी है बेस्ट? जान लें

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment