Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'ओ रोमियो' के आते ही 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन घटा, शाहिद कपूर की फिल्म ने सनी देओल का बड़ा नुकसान किया

    6 days ago

    Border 2 vs O Romeo Box Office Live: आज थियेटर में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज हो चुकी है. इसके साथ शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' भी रिलीज हुई है. इन दोनों फिल्मों में कौन ज्यादा कलेक्शन कर रहा है? किसकी वजह से सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई घट रही है. आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस की हर डिटेल

    बॉक्स ऑफिस पर आज किसका राज

    • शुक्रवार यानि आज 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर 'ओ रोमियो' ने कब्जा जमा लिया है. शाहिद कपूर की इस फिल्म की वजह 'बॉर्डर 2' की कमाई घट गई है.

    आपको बताते हैं कि चार बजे तक का कलेक्शन

    'ओ रोमियो' का फर्स्ट डे कलेक्शन (O Romeo Box Office Day 1)

    ट्रेड आंकड़ों के क्रेडिबल वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक शाम चार बजे तक 2.56 करोड़ की कमाई कर चुकी है. (फाइनल आंकड़े रात 10 बजे तक आएंगे)

    'बॉर्डर 2' का 22वें दिन का कलेक्शन 

    'बॉर्डर 2' ने शाम चार बजे तक सिर्फ 20 लाख की कमाई की है. इससे पहले 20वें दिन यानि बुधवार को 1.75 करोड़ की कमाई की थी. उसके बाद 21वें दिन यानि गुरुवार को बॉर्डर ने 1.75 करोड़ कमाए. 'बॉर्डर 2' की रिलीज का आज 22वां दिन हैं. सैकनिक के मुताबिक ये फिल्म 21 दिनों में 317 करोड़ कमा चुकी है.

     

    फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 13 फरवरी 2026
    ओ रोमियो 2.56 करोड़ (शाम चार बजे तक के आंकड़े)
    'तू या मैं' 0.06 करोड़ (6 लाख)
    बॉर्डर 2 (22वां दिन) 0.2 करोड़ (20 लाख)

    'तू या मैं' का फर्स्ट डे कलेक्शन (Tu Yaa Main Box Office Day 1)

    शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' एक एडवेंचर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है. बिजॉय नांबियार की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने शाम चार बजे तक बॉक्स ऑफिस पर 6 लाख की कमाई कर चुकी है

    'ओ रोमियो’ के बारे में 

    आपको बता दें कि 'ओ रोमियो’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. फिल्म को दमदार बनाने के लिए इसमें तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स भी हैं.  

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    एबीपी लाइव ने 'ओ रोमियो' को पांच में से चार स्टार देते हुए लिखा है, 'विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर जब भी साथ आते हैं तो कमाल करते हैं. ऐसा ही इसमें भी हुआ है. शाहित कपूर रोमियो भी लगते हैं, गैंगस्टर भी. वहीं, तृप्ति डिमरी ने अब तक का सबसे अलग रोल निभाया है. वैलेंटाइन डे के मौके पर एक इंटेंस लव स्टोरी और एक बढ़िया परफॉरमेंस देखनी है तो इस फ़िल्म को देखा जा सकता है.' रिव्यू पढ़ें

    ‘ओ’रोमियो’ पहले दिन कितना कमा सकती है 

    बॉक्स ऑफिस के अनुमान बताते हैं कि ओ' रोमियो अपने पहले दिन 6 से 8 करोड़ रुपये नेट कमा सकती है, जो शाहिद कपूर की पिछली थिएटर रिलीज़ देवा से ज़्यादा अच्छी शुरुआत है.

    शाहिद कपूर का करियर

    आपको बता दें कि शाहिद कपूर की पिछली फिल्म 'देवा' थी जो 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5.78 करोड़ की ओपनिंग मिली थी. ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक 'ओ रोमियो' इस फिल्म से ज्यादा कलेक्शन कर सकती है. वहीं, शाहिद की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' थी जो 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को 20.21 करोड़ की ओपनिंग मिली थी. 


    शाहिद कपूर की हाइएस्ट ओपनर फिल्म का रिकॉर्ड 'पद्मावत' के नाम है जिसे इंडिाय में 24 करोड़ की ओपनिंग मिली थी.

    ‘ओ’रोमियो’ को रिव्यू और रेटिंग अच्छी मिली है. सोशल मीडिया पर ऑडियंस रिएक्शन भी पॉजिटिव है. ऐसे में 'वर्ड ऑफ माउथ' का फायदा भी इसे मिलेगा और वीकेंड में इस फिल्म की कमाई बढ़ सकती है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    ’O Romeo' एक अलग और दमदार प्रेम कहानी, Shahid Kapoor की शानदार acting
    Next Article
    धोखाधड़ी मामले में विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेताम्बरी को मिली अंतरिम जमानत, जेल में ही रहेंगे निर्देशक

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment