Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया:बास डी लीडे ने 48 बॉल पर 72 रन बनाए, 2 विकेट भी झटके

    6 days ago

    नीदरलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 10वें मैच में नामीबिया पर 7 विकेट की जीत हासिल की। टीम ने ग्रुप ए के मैच में 157 रन का टारगेट 18 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में 8 विकेट 156 रन बनाए। NED की ओर से बास डी लीडे ने 48 बॉल पर 72 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 18 रन पर नाबाद लौटे। कॉलिन एकरमैन ने 32 और माइकल लेविट ने 28 रन बनाए। नामीबिया की ओर से निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42, जॉन फ्राइलिनक ने 30 और जेजे स्मिट ने 15 बॉल पर 22 रन बनाए। लोगान वैन बीक और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट लिए। आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासन को 1-1 विकेट मिला। विलेम मायबर्ग और रूबेन ट्रम्पेलमैन रन आउट हुए। मैच का स्कोरकार्ड… नीदरलैंड जीत से ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के नंबर-2 पर आया इस जीत के साथ नीदरलैंड की टीम ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर आ गई है। टीम के पास दो मैच में एक जीत के साथ 2 अंक हैं। भारत और पाकिस्तान के पास भी 2-2 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट नीदरलैंड से ज्यादा है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट कम है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक,रूलोफ वैन डेर मरवे, आर्यन दत्त, टिम वान डर गुगटन और फ्रेड क्लासन। नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग।
    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs PAK मैच पर BCCI का पहला रिएक्शन आया:राजीव शुक्ला ने ICC को धन्यवाद कहा, श्रीलंका राष्ट्रपति ने भी दी प्रतिक्रिया
    Next Article
    सचिन ने अंडर-19 कप्तान आयुष को अपनी टेस्ट जर्सी दी:बोले- मेहनत करते रहो, लोगों के बहकावे में मत आओ

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment