Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना होगा आवेदन

    1 week ago

    अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपके पास 10वीं के साथ डिप्लोमा है, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी NCL ने असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    कितने पद पर होगी भर्ती?

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 270 पद भरे जाएंगे. ये पद तीन अलग-अलग ट्रेड में बांटे गए हैं. मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ई एंड टी (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन). यानी जिन उम्मीदवारों ने इन क्षेत्रों में डिप्लोमा किया है, उनके पास आवेदन करने का सुनहरा मौका है.

    क्या होनी चाहिए योग्यता?

    इन पदों के लिए उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास हो. इसके साथ संबंधित ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है. डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए. 

    उम्र सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. यानी एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिकों को तय नियमों के तहत राहत मिलेगी.


    चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

    इस भर्ती में चयन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी रखा गया है. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) लिया जाएगा. यह परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. खास बात यह है कि इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं है. यानी अगर कोई सवाल गलत हो जाए तो आपके नंबर नहीं कटेंगे. परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी और फिर मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा. इन सभी चरणों को पूरा करने के बाद ही अंतिम चयन होगा.


    कितनी मिलेगी सैलरी?

     इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लगभग 47000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी. 

    आवेदन शुल्क

    आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये फीस देनी होगी. इसमें 1,000 रुपये आवेदन शुल्क और 180 रुपये जीएसटी शामिल है. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी जाएगी.


    कैसे करें आवेदन ? 

    Click here to Read More
    Previous Article
    10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RRB ग्रुप D में बंपर भर्ती,जानें पूरी डिटेल
    Next Article
    रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,वित्त मंत्रालय में 75 पदों पर भर्ती शुरू,जानें आवेदन से जुडी जानकारी

    Related नौकरी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment