Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    निरहुआ की कितनी शादियां हुई हैं? कौन है असली वाइफ, भोजपुरी सुपरस्टार के बारे में जानें सब कुछ

    3 days ago

    भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी फिल्मों से से तो छाए रहते हैं. इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में बनी रहती हैं. निरहुआ की शादी मंशा देवी के साथ हुई है. उनकी पत्नी मंशा देवी लाइमलाइट से दूर रहती हैं. 

    निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 में हुआ था. उनका जन्म उत्तरप्रदेश में हुआ. हालांकि, उनका बचपन और टीनएज कोलकाता में बीता. निरहुआ के पिता वहां एक फैक्ट्री में काम करते थे. 

    निरहुआ के पिता ने की दो शादी

    बॉलीवुड शादीज के मुताबिक, बता दें कि निरहुआ के पिता ने 2 बार शादी की थी. पहली शादी से उन्हें दो बेटियां सुशीला और आशा हैं. लेकिन कुछ समय बाद उनका निधन हो गया. इसके बाद उन्होंने चंद्राज्योति देवी से शादी की. इससे उन्हें तीन बच्चे दिनेश, प्रवेश और ललिता हुए.

    निरहुआ की पत्नी मंशा देवी

    दिनेश अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखते हैं. उन्होंने  2000 में मंशा देवी से शादी की थी. हाल ही में निरहुआ ने पत्नी के बारे में बात की और कहा कि उनकी शादी उनके पेरेंट्स ने जबरदस्ती करवाई. वो ये शादी नहीं करना चाहते थे. उन्हें अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं हुआ. वो सिर्फ फर्ज निभा रहे हैं. 

    निरहुआ के 2 बेटे हैं. उनके नाम आदित्य और अमित हैं. निरहुआ ने बताया कि उनके बड़े बेटे डायरेक्शन सीख रहे हैं. वहीं छोटे बेटे को एक्टिंग का शौक है. तो वो एक्टिंग सीख रहे हैं.

    निरहुआ और आम्रपाली के अफेयर की खबरें

    निरहुआ का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ा गया. दोनों ने साथ में कई फिल्में की. उनकी केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं. साथ में उन्होंने 25 से ज्यादा फिल्में की हैं और फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. उनके रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी हेडलाइन बनीं. हालांकि, दोनों ने ही कभी भी एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स को लेकर रिएक्ट नहीं किया.

    Click here to Read More
    Previous Article
    लाइव शो में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के साथ हुई बदतमीजी, एंकर ने पूछा- 'रेट क्या है', मचा बवाल
    Next Article
    'होली पे चले गोली..' में अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के इस पॉपुलर एक्टर संग किया रोमांस, दोनों की जोड़ी हुई सुपरहिट

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment