Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'होली पे चले गोली..' में अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के इस पॉपुलर एक्टर संग किया रोमांस, दोनों की जोड़ी हुई सुपरहिट

    3 days ago

    होली के कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह ने अपना नया सॉन्ग रिलीज किया है.भोजपुरी एक्ट्रेस का ये नया सॉन्ग होली स्पेशल है. इस सॉन्ग में बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा के संग उनकी जोड़ी देखने को मिल रही है. अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा स्टारर सॉन्ग का नाम है 'होली पे चले गोली'.

    इस सॉन्ग में अक्षरा और वरुण की केमिस्ट्र को खूब पसंद किया जा रहा है.'होली पे चले गोली' सॉन्ग ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इतना ही नहीं ये स़ॉन्ग देखते ही देखते यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड करने लग गया है.

    वरुण शर्मा की एंट्री ने सॉन्ग को बनाया शानदार

    वैसे तो होली के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के लगभग हर सिंगर नया सॉन्ग रिलीज करते हैं. लेकिन, अक्षरा के इस गाने ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले हैं. इस गाने का सबसे बड़ा यूएसपी ये है कि इसमें वरुण शर्मा नजर आ रहे हैं.बता दें वरुण शर्मा को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है.

    लेकिन, 'होली पे चले गोली' गाने में उन्होंने जिस तरीके से डांस किया है और अक्षरा के संग रोमांस किया है, उस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.  इसके अलावा अक्षरा ने भी हमेशा की तरह इस बार भी अपने ग्लैमरस डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है.

    ऐसे में अक्षरा का सिंजलिंग अंदाज और वरुण के फनी एक्सप्रेशन ने लोगों को बार-बार ये सॉन्ग देखने पर मजबूर कर दिया है. अक्षरा और वरुण के इस सॉन्ग को देखने को बाद पूरी तरह से ट्रेडिशन होली की याद आ जाएगी.

    क्योंकि, इस गाने में रंगों के बौछार से लेकर, ढोल की थाप तक ने लोगों को क्रेजी कर दिया है.इस सॉन्ग को बिलीव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस सॉन्ग को महज ही कुछ घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं. फैंस के अनुसार ये सॉन्ग प्लेलिस्ट में होली एंथम बनने वाला है.

    ये भी पढ़ें:-Jubilee Hills में है Rashmika Mandanna का ससुराल, देखें Vijay Deverakonda के 15 करोड़ के घर की इनसाइड तस्वीरें

    Click here to Read More
    Previous Article
    निरहुआ की कितनी शादियां हुई हैं? कौन है असली वाइफ, भोजपुरी सुपरस्टार के बारे में जानें सब कुछ
    Next Article
    हर महीने 5000 इन्वेस्ट करेंगे तो कितने दिन में बन जाएंगे 1 करोड़? जानें निवेश का सही तरीका

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment