Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda

    ‘नागिन-7' में नजर आएंगी ईशा सिंह:बोलीं- मुझे सपनों से ज्यादा मिला, लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता, मैंने अपना दायरा सेट किया

    16 hours ago

    टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह की 'नागिन 7' कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस 18 से निकलकर नागिन फ्रैंचाइजी में एंट्री करने वाली ईशा सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अपनी जर्नी, फैमिली सपोर्ट, प्रियंका और नमिक जैसे को-स्टार्स से बॉन्डिंग, मुंबई-भोपाल के फर्क और नेगेटिविटी से दूर रहने की सीख शेयर कीं। पेश है बातचीत के कुछ प्रमुख अंश.. सवाल: नागिन इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी है। बिग बॉस 18 में रहते हुए ही इसकी बात पता चल गई थी। उस वक्त तो बता नहीं सकती थीं। पहली बार जब पता चला, तो क्या फीलिंग हुई? जवाब: कलर्स मेरे लिए घर जैसा है। इतना बड़ा फ्रेंचाइजी, ऊपर से एकता मैम का शो और बालाजी टेलीफिल्म्स,सब कुछ परफेक्ट। ऑफर आया तो सोचा क्यों न ट्राई करें, कैरेक्टर बिल्कुल अलग था। नागिन शूटिंग ने नए मौके खोले। सवाल: फैंस सोच रहे हैं कि आप खतरों के खिलाड़ी करेंगी? जवाब: पिछले साल खतरों के खिलाड़ी में बहुत बुरा अनुभव हुआ था। अभी कोई प्लान नहीं है, लेकिन कभी-कभी 'नेवर' कहकर भी कर लिया जाता है। बिग बॉस से पहले भी मैंने मना किया था, लेकिन कर लिया। हो सकता है अगले साल सांप-बिच्छू वाले स्टंट्स कर रही हूं। सवाल: बहुत शानदार शुरुआत हुई है। प्रियंका भी बिग बॉस में रह चुकी हैं, नामिक पॉल भी हैं, ये कमाल के कलाकार हैं। इनके साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी रही? शूटिंग का आपका अनुभव कैसा रहा? जवाब: बहुत अच्छा रहा। सिर्फ ये दो नहीं, बाकी सारे कलाकार भी बहुत अच्छे लोग थे। प्रियंका तो मेरी बहन जैसी लगने लगी है, शो में भी सिस्टर-सिस्टर का बॉन्ड है और ऑफ-स्क्रीन भी। वो फैमिली जैसी हैं, बहुत खूबसूरत इंसान हैं, प्यारी लड़की। हम दोनों बहुत अटैच्ड हैं। इस शो से मुझे कई अच्छे दोस्त मिले, और नागिन 7 में प्रियंका जैसी सच्ची दोस्त मिलने के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। सवाल: आप कमाल लग रही हैं। प्रियंका का लुक भी शानदार है, क्योंकि उन्हें डबल रोल निभाना है। पेरेंट्स, भाई और रुद्राक्ष का रिएक्शन कैसा रहा?​ जवाब: अभी उनका रिएक्शन देखना बाकी है। मैंने सिर्फ फर्स्ट एपिसोड की कुछ क्लिप्स देखी हैं, लेकिन वो लोग देख चुके हैं। इंतजार कर रही हूं कि उन्हें कैसा लगा। रुद्राक्ष तो हमेशा मेरा मजाक उड़ाता है, बिग बॉस में भी उड़ाया था। लेकिन वो बहुत सपोर्टिव है और ऑनेस्ट फीडबैक देता है। कैसी लग रही हो, वैसी लग रही हो। उसका रिएक्शन बहुत मायने रखता है। सवाल: भोपाल जैसे शहर से इतनी कम उम्र में मुंबई आकर इतना कुछ हासिल किया। अपनी जर्नी को कैसे देखती हो? क्या सीख मिली?​ जवाब: मैंने बहुत कुछ सीखा और कुछ पुरानी आदतें भी छोड़ीं। इस सफर ने मुझे मजबूत और आत्मविश्वासी बनाया। अब लोगों की परवाह कम करती हूं, सिर्फ अच्छी बातें लेती हूं।​ 16 साल की वो लड़की आज 27 की लगती ही नहीं। परिवार, खासकर मां, ने मुझे जमीन से जुड़ा रखा। दूसरे शहर में बसना भी बहुत सिखाता है। सवाल: भोपाल को बहुत शांत, सुंदर और सुस्त शहर कहा जाता है। झीलों का शहर है वो। जबकि मुंबई तेज रफ्तार वाली जगह है, जहां सब कहीं न कहीं दौड़ते फिरते हैं। आपको दोनों शहरों में क्या फर्क लगता है? जवाब: भोपाल में बहुत सुकून और शांति है। मुंबई मेरी कर्मभूमि है। मैं यहां सालों से रह रही हूं, इसलिए इस शहर से मुझे बहुत प्यार हो गया है। कहते हैं न, मुंबई को अपनाओ तो वो भी आपको अपना लेती है। मुझे लगता है, मैंने शहर को अपनाया और शहर ने मुझे उतना ही प्यार दिया। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मेरा यहां एक घर है। अब मैं इसे अपना शहर कहती हूं। सवाल:एक दशक इंडस्ट्री में इतना दिया और हासिल किया। पेरेंट्स व बाकी लोग क्या सोचते होंगे? 10 साल पहले आपको देखकर उनकी आंखों में नमी और चमक आ जाती होगी ना?​ जवाब: बहुत अच्छा लगता है। यह सब मां-बाप की वजह से ही हुआ। मैंने मेहनत बहुत की, लेकिन फैमिली ही आपको सही रास्ते पर रखती है और फोकस बनाए रखती है। मेरे मां-बाप मेरे लिए सबकुछ हैं। सवाल: बिग बॉस से भी बहुत कुछ सीखा होगा आपने? जवाब: हां, बहुत कुछ सीखा। उस शो ने 3 महीनों में जितना सिखाया, वैसा शायद कहीं और न मिले। वहां सिचुएशन, लोगों और स्ट्रेस को मैनेज करना सीख जाते हो। बाहर आते वक्त इतना कॉन्फिडेंट हो जाते हो कि एक शील्ड लग जाती है। अब फर्क नहीं पड़ता। पहले जो चीजें अफेक्ट करती थीं, रुलाती थीं, अब वो कुछ नहीं करतीं। सवाल: दुनिया कुछ भी बोले, आप अपना पॉइज कैसे मेंटेन रख पाते हो? जवाब: अगर लोगों की बातों का फर्क पड़ने दूं, तो पागल हो जाऊंगी। हर फील्ड में बुराई करने वाले ज्यादा हैं, जो आपको नीचे खींचने को तैयार रहते हैं। इसलिए अपनी बॉउंड्री सेट करो,इतना ही सुनूंगी, बाकी काट दो। अब लोगों की नेगेटिविटी मुझसे दूर रहती है, मैं अपने में खुश हूं।​ सवाल: वीकेंड पर आपके दो शोज बैक-टू-बैक आ रहे हैं। 'लाफ्टर शेफ्स' तो कमाल चल रहा है, और 'नागिन' की जोड़ी भी। ये एक्सपीरियंस कैसा रहा? कभी सोचा था कि प्राइम टाइम पर ऐसा होगा?​ जवाब: भगवान ने सपनों से कहीं ज्यादा दिया है। इसके लिए हमेशा आभारी हूं। 'लाफ्टर शेफ्स' को इतना प्यार मिला, 'नागिन' को भी मिलेगा। शनिवार-रविवार 8 से 9 बजे 'नागिन' में मिलूंगी, 9 से 10 बजे 'लास्ट शेफ्स' में। सवाल: आपकी लॉयल्टी कमाल की है, पुराने को-स्टार्स के साथ बार-बार काम करते रहते हो?​ जवाब: अविनाश के साथ मेरी जोड़ी इतनी जबरदस्त है कि जब तक बाल नोचते नहीं, दुनिया हमें अलग नहीं कर सकती। शायद लास्ट शेफ्स के आखिरी शॉट्स में ही बाल नोचने वाले होंगे। सवाल: अगर के आपके पास कोई सुपरपावर हो, तो कौन सी चुनेंगी और उसके साथ क्या करेंगी? जवाब: मैं नागिन बनकर लोगों को डसूंगी, फिर इंसान बनकर देखूंगी कि मजा आया कि नहीं। सवाल: लेकिन आप तो ऐसी नहीं हैं? जवाब: नहीं यार, मैं तो बिल्कुल वैसी नहीं हूं। लोग सोचते हैं कि मैं स्ट्रॉन्ग हेडेड हूं, लेकिन असल में मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं। अपने लोगों के लिए तो मैं बेहद इमोशनल हो जाती हूं। दुनिया से मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अपनों के लिए हां।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Tamil Nadu Cop Accused Of Sexually Assaulting Law Student On Moving Train
    Next Article
    ईद 2026 पर पांच भाषाओं में रिलीज होगी 'धुरंधर 2':कहानी और एक्शन पहले से कहीं बड़े स्तर पर, विदेशी बाजारों में भी बड़ी डिमांड

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment