Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नए प्रोडक्ट्स लाने के साथ इस साल आईफोन और आईपैड समेत इन डिवाइसेस को बंद भी करेगी ऐप्पल, जानिये कारण

    3 days ago

    एक तरफ ऐप्पल इस साल कई नए प्रोडक्ट्स लाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ वह कुछ प्रोडक्ट्स को अलविदा भी कहने वाली है. ऐप्पल स्टोर्स में इन प्रोडक्ट्स की सप्लाई कम हो रही है और आने वाले दिनों में इनके अपडेटेड मॉडल भी एंट्री करने वाले हैं. ऐसे में इन पुराने मॉडल्स को बंद कर दिया जाएगा. आइए जानते हैं कि अगले कुछ दिनों में ऐप्पल के कौन-कौन से प्रोडक्ट बंद होने वाले हैं.

    इन डिवाइसेस को बंद करेगी ऐप्पल

    iPhone 16e- इसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था और अगले हफ्ते इसका सक्सेसर iPhone 17e लॉन्च हो रहा है. इसे देखते हुए ऐप्पल ने एक साल पुराने इस सस्ते आईफोन को बंद करने का फैसला किया है. ऐप्पल स्टोर्स के कर्मचारियों का कहना है कि इसकी सप्लाई लगभग बंद हो चुकी है.

    M3 iPad Air- यह पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था और अब इसका अपडेटेड वर्जन आने वाला है. कंपनी M4 iPad Air पर काम कर रही है और इसे अगले कुछ हफ्तों में बाजार में उतारा जा सकता है. iPhone 16e की तरह ऐप्पल स्टोर्स पर इसकी भी कमी हो गई है.

    Apple Studio Display- इसे करीब 4 साल पहले लॉन्च किया गया था और अब लंबे इंतजार के बाद इसका नया मॉडल आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल के ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर इसकी सप्लाई कम हो गई है और अगले कुछ दिनों तक नई शिपमेंट की भी उम्मीद नहीं है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि Apple Studio Display का नया मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाला है.

    M4 Pro और M4 Max चिपसेट वाली MacBook Pro- अभी मार्केट में MacBook Pro के तीन-तीन अलग चिप वाले वर्जन मौजूद हैं. आप MacBook Pro को M5, M4 Pro और M4 Max के साथ खरीद सकते हैं. अब कहा जा रहा है कि M4 मॉडल्स को M5 Pro और M5 Max के साथ रिप्लेस किया जाएगा. 

    ये भी पढ़ें-

    iOS 27 अपडेट के बाद एकदम नया हो जाएगा पुराना आईफोन, सिरी चैटबॉट समेत मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

    Click here to Read More
    Previous Article
    Best Cancer Hospital in Delhi: एम्स से राजीव गांधी अस्पताल तक, ये हैं दिल्ली के सबसे भरोसेमंद कैंसर अस्पताल; जानें सुविधाएं
    Next Article
    मैकबुक से लेकर नए आईफोन तक, किफायती डिवाइसेस को भी धमाकेदार बना रही ऐप्पल, जल्द होंगे लॉन्च

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment