Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Monday Box Office: मंडे को बॉक्स ऑफिस पर फिर 'बॉर्डर 2' ने मारी बाजी, 'मर्दानी 3' को लगा झटका, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

    2 weeks ago

    सिनेमाघरों में मौजूद अलग-अलग जॉनर की कई नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए एक दूसरे से भिड़ रही हैं. सोमवार को भी टिकट खिड़की पर बॉर्डर 2 से मर्दानी 3 सहित कभी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला दिखा. ऐसे में चलिए जानते हैं मंडे टेस्ट में किस फिल्म का पलड़ा भारी रहा और किसने कितना कलेक्शन किया?

    बॉर्डर 2 ने दूसरे सोमवार को कितनी की कमाई?
    सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 ने अपने पहले शुक्रवार को 30 करोड़ रुपये के इंडिया नेट कलेक्शन के साथ ज़ोरदार शुरुआत की थी और इसके बाद इस फिल्म ने धमाकेदार परफॉर्म करते हुए पहले हफ्ते का में 224.25 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे हफ्ते में, बॉर्डर 2 ने शुक्रवार को 10.75 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद शनिवार को 17.75 करोड़ रुपये और रविवार को 22.5 करोड़ रुपये की अच्छी बढ़ोतरी दिखाई. हालांकि रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस वॉर ड्रामा फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 5.75 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 11 दिनों में 281 करोड़ रुपये हो गया है.

    मर्दानी 3 ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
    रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 ने ठीक-ठाक ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी. इसने  पहले शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर ग्रोथ दिखाई और शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये और रविवार को 7.25 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन पहले सोमवार को कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक मर्दानी 3 ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म का चार दिनों का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 19.65 करोड़ रुपये हो गया है.

     द राजा साब ने चौथे मंडे कितनी की कमाई?
    प्रभास स्टारर 'द राजा साब' 9 जनवरी को संक्रांति रिलीज़ विंडो के दौरान रिलीज़ हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. रिलीज़ से पहले जितनी उम्मीद थी, उस हिसाब से फिल्म ज़्यादा कमाई नहीं कर पाई. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 25वें दिन यानी चौथे मंडे को तेलुगु में 25 लाख रुपये से ज़्यादा कमाए. इसके बाद तेलुगु का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 120.07 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इसके हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम से मिले कलेक्शन को मिलाकर कुल इंडिया नेट कलेक्शन 146 करोड़ रुपये है. वहीं इस फिलम का दुनिया भर का कलेक्शन 208.35 करोड़ रुपये हो गया है.

    'पराशक्ति' ने चौथे मंडे कितनी की कमाई?
    शिवकार्तिकेयन और सुधा कोंगारा की फिल्म 'पराशक्ति' अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. अच्छी ओपनिंग और पहले हफ्ते में शानदार कमाई के बाद, फिल्म की कमाई कम होने लगी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का 24वें दिन का कलेक्शन गिर गया और सिर्फ 2 लाख रुपये से थोड़ा ज़्यादा कमा पाई.

    ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के अनुसार, 'पराशक्ति' का वर्ल्डवाइड टोटल अब 84.8 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में नेट कलेक्शन 52.36 करोड़ रुपये है, और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 61.95 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, विदेशों में कलेक्शन 22.85 करोड़ रुपये.

    मना शंकरा वरा प्रसाद गारू ने तीसरे मंडे कितनी की कमाई? 
    चिरंजीवी की फिल्म मना शंकरा वरा प्रसाद गारू साल 2026 की टॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई कने वाली फिल्म बन गई है. हालिक सफलता का टैग हासिल करने के बाद अब फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी हो गई है, लेकिन मील के पत्थर हासिल करने का सिलसिला जारी है. हाल ही में, इसने भारत में तेजा सज्जा की हनुमैन को पीछे छोड़कर COVID के बाद सातवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनाया था.

    वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो तीसरे सोमवार को इस फिल्म ने पहली बार लाखों में कमाई की है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक  इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे मंडे यानी 22वें दिन 54 लाख कमाए हैं. इसी के साथ मना शंकरा वरा प्रसार गारू की 22 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 207.69 करोड़ रुपये हो गई है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    The Paradise Release: टल गई नानी की 'द पैराडाइज' की रिलीज! जानें अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
    Next Article
    Kitchen Oil Spill Cleaning: किचन में पड़ गए हैं तेल के दाग तो करें ये काम, मिनटों में हो जाएंगे छूमंतर

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment