Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Mithun Weekly Rashifal 2026: मिथुन राशि के हक में रहेगा फरवरी का तीसरा सप्ताह, सफलता, धन और रिश्तों में मिठास

    6 days ago

    Mithun Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का तीसरा सप्ताह 15 से 21 फरवरी का समय मिथुन राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मिथुन राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

    मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal)

    मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और लाभप्रद रहने वाला है. इस सप्ताह आपके अधूरे और अटके कार्य पूरे होंगे. घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा. इस तरह से इस हफ्ते मिथुन राशि वाले मानसिक शांति और खुशी का अनुभव करेंगे.

    यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं. कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सप्ताह की शुरुआत में ही कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है. सत्ता सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपना काम निकलवाने में अंततः कामयाब हो जाएंगे. इस सप्ताह आपके आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं. पैसों से जुड़ी समस्या का निदान होगा.

    नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह सुखद एवं प्रगतिदायक साबित होगा. कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे. इस सप्ताह आप अपनी कार्ययोजना में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. माता का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा. प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में अभिन्न मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा.

    मिथुन राशि के लिए उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें.

    ये भी पढ़ें: Vrishabh Weekly Rashifal 2026: वृषभ राशि वाले इन सप्ताह रहें अलर्ट, कम लाभ और ज्यादा खर्च के संकेत

    Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Kark Weekly Rashifal 2026: करियर-रिश्तों की टक्कर में कर्क राशि वाले रहेंगे परेशान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
    Next Article
    Vrishabh Weekly Rashifal 2026: वृषभ राशि वाले इन सप्ताह रहें अलर्ट, कम लाभ और ज्यादा खर्च के संकेत

    Related राशिफल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment