Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Mesh Weekly Rashifal 2026: मेष राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, मेहनत बढ़ेगी, सफलता मांगेगी धैर्य

    6 days ago

    Aries Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का तीसरा सप्ताह यानी 15 से 21 फरवरी का समय मेष राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए कैसा रहेगा. मेष राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

    मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)

    मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम की कहावत, हमेशा याद रखनी चाहिए. इस सप्ताह आपके गुडलक में कुछ कमी पेशी देखने को मिल सकती है. सप्ताह की शुरुआत में आपके काम कुछेक अड़चनों और अधिक भागदौड़ करने के बाद ही पूरे हो पाएंगे जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा.

    यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको मनचाहे काम को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. इसलिए धैर्य बनाकर रखें. इस पूरे सप्ताह आपको आलस्य और हताशा से बचना होगा, वरना कोई कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे.

    यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आज का काम कल पर टालने अथवा आधे-अधूरे मन से करने की भूल बिल्कुल न करें क्योंकि आप पर न सिर्फ विरोधियों की बल्कि आपके सीनियर की भी नजर बनी रहेगी. एक छोटी सी भूल के कारण आपके मान-सम्मान और करियर को नुकसान पहुंच सकता है.

    यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार शॉर्टकट या फिर नियम विरुद्ध कार्य करने की गलती न करें. कागजी काम को सही समय पर सही तरीके से निपटाएं. यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी अनबन चल रही थी तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको उससे सुलह करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और मर्यादित रहें. थोड़ी सी चूक भी बड़ी मुश्किल का कारण बन सकती है.

    मेष राशि के लिए उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.

    ये भी पढ़ें: Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम जा रहें तो जरा रुकिए! मंदिर के कपाट इस दिन रहेंगे बंद, देखें शेड्यूल

    Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Vrishabh Weekly Rashifal 2026: वृषभ राशि वाले इन सप्ताह रहें अलर्ट, कम लाभ और ज्यादा खर्च के संकेत
    Next Article
    Tarot Card Reading 14 february 2026: टैरो रीडिंग से जानें 12 राशियों के लिए कैसा होगा शनिवार का दिन?

    Related राशिफल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment